बाराबंकी में ओवरटेक के चक्कर में एलपीजी टैंकर से भिड़ी कार, हादसे में 6 लोग हुए घायल
बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर और कार की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें
-1794027011854_m.webp)
HighLights
लखनऊ-बहराइच हाईवे पर एलपीजी टैंकर और कार की भिड़ंत।
ओवरटेक करते समय कार टैंकर से टकराई, छह लोग घायल।
दो महिलाओं की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर शनिवार सुबह एलपीजी टैंकर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। टैंकर में गैस नहीं थी। वह बहराइच की ओर से आ रहा था, जबकि कार विपरीत दिशा से जा रही थी।
बताया जाता है कि कार चालक आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
हादसे में गोंडा के ग्रीन सिटी निवासी सुजीत वर्मा, उनके पुत्र हार्दिक वर्मा, पत्नी रंजना वर्मा और पुत्री उषा वर्मा घायल हो गए। इनके अलावा कंचन लता झा की पुत्री सोना और गया प्रसाद की पत्नी शकुंतला देवी भी घायल हुई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कंचन लता और शकुंतला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।