बाराबंकी में खड़े ट्रक में भिड़ी कार, नव विवाहिता की मौत, छह घायल
बाराबंकी में बहराइच मार्ग पर एक खड़े ट्रक से कार टकराने से 23 वर्षीय नवविवाहिता चंदा की मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
बाराबंकी में खड़े ट्रक से कार की टक्कर।
हादसे में 23 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हुई।
सीतापुर से लखनऊ जा रहे छह लोग घायल।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। साधारणपुर-कटियारा गांव के निकट बहराइच मार्ग पर गुरुवार की देर रात एक खड़े ट्रक में कार भिड़ गई। कार सवार सात लोगों में 23 वर्षीय चंदा पत्नी रेहान निवासी तंबौर जिला सीतापुर की मौत हो गई।
वहीं एकलाख की 37 वर्षीय पत्नी खुशनुमा व 15 वर्षीय पुत्री उजमा, 10 वर्षीय सुहेल तथा कार चालक 25 वर्षीय फराज व दो अन्य घायल हुए। पुलिस ने इन्हें पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। यह सभी सीतापुर से लखनऊ सर्वोदय नगर जा रहे थे। हादसे में मृतक चंदा का निकाह एक माह पहले ही हुआ था।