Govardhan Puja 2021: घर, मंदिरों में हो रही गोवर्धन पूजा, कृष्ण को लगाया जाएगा छप्पन भोग
Govardhan Puja 2021 अन्नकूट के मौके पर दून के मंदिर और गोशालाओं में खूब रौनक है। लोग गो पूजा के साथ ही गाय को अन्न अर्पित कर रहे हैं। मंदिरों और घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा चल रही है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Govardhan Puja 2021 गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट के मौके पर दून के मंदिर और गोशालाओं में खूब रौनक है। लोग गो पूजा के साथ ही गाय को अन्न अर्पित कर रहे हैं। मंदिरों और घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा चल रही है। इसके अलावा भगवान कृष्ण को छप्पन भोग लगाकर खुशहाली की कामना करेंगे।
डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में सुबह भगवान कृष्ण की पूजा की तैयारी चल रही है। दोपहर को भंडारा किया जाएगा। पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में पूजा करने के बाद जरूरतमंदों को दान किया जाएगा। देर शाम को मंदिर में कीर्तन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक सुरेश चंद्र डंगवाल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में परिवार के सदस्यों ने घर में खिचड़ी बनाकर गायों को खिलाई और पूजा की। इसके अलावा विभिन्न गोशाला में भी सुबह से ही गोवंश की पूजा कर उनको अन्न अर्पित किया जाएगा।
शिमला बाईपास और डोईवाला स्थित श्री कृष्णाधाम गोशाला में सुबह गोवंश की पूजा के बाद उन्हें फूलमाला पहनाई गई। इसके बाद हरा चारा, गुड़ खिलाकर पूजा की। संचालक आशु अरोड़ा ने बताया कि इस बार दीपावली के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में गोशाला से बने हुए गोबर के 21 हजार दीये ग्रामीणों को वितरित किए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।