रेखा आर्या-साहू विवाद: गिरधारी लाल साहू के नेपाल भागने की आशंका, SIT को करीबियों की तलाश
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व उनके पति गिरधारी लाल साहू विवाद में एसआईटी के हाथ अभी खाली हैं। गिरधारी लाल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व उनके पति गिरधारी लाल साहू विवाद में एसआईटी के हाथ फिलहाल खाली हैं। सूत्रों की मानें तो गिरधारी लाल साहू के उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती से बॉर्डर क्रास कर नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी बताया जा रहा है कि साहू के नेपाल में कुछ अस्थायी ठिकाने हैं। ऐसे में एसआईटी अब साहू के करीबारियों की तलाश में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की जांच में साहू के करीबी सतेंद्र का नाम सामने आया है।
इसके अलावा गिरधारी लाल की करीबी कल्पना मिश्रा भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है। ऐसे में एसआईटी दोनों की तलाश में जुटी हुई है। सतेंद्र से पूछताछ होने पर विवाद से जुड़े कई अहम पहलुओं की जानकारी मिल सकती है।
पुलिस उसकी भूमिका, संपर्कों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की बात सामने आई है।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का मुख्य फोकस संदिग्धों की लोकेशन पता लगाने, उनके संपर्कों की जानकारी जुटाने और संभावित ठिकानों पर दबिश देने पर है। नेपाल सीमा की ओर भागने की आशंका को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र भी जांच के दायरे में हैं।
अब तक हुई एसआईटी की जांच में कई साक्ष्य हाथ लगे हैं। इनमें विभिन्न कंपनियों में किया गया फर्जीवाड़ा भी शामिल है। ऐसे में एसआईटी गिरधारी लाल की गिरधारी से पूर्व साक्ष्यों को एकत्र करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- देहरादून हर्रावाला रेलवे क्रासिंग एक नवंबर से 24 घंटे रहेगा बंद, वाहनों के लिए रूट डायवर्ट, इस तरह होगा आवागमन
यह भी पढ़ें- देहरादून की सड़कों के निर्माण में होगा एआई का इस्तेमाल, सीएम धामी ने कई कार्यों के लिए 36 करोड़ मंजूर किए
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।