विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यामी गौतम और विक्रांत मैसी ने दून में की 'गिन्नी वेड्स सनी' की शूटिंग

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 20 Nov 2019 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 10:54 AM (IST)

अभिनेत्री यामी गौतम अपनी नई फिल्म गिन्नी वेड्स सनी की शूटिंग के लिए मंगलवार को देहरादून पहुंची। देहरादून में कई लोकेशनों में शूटिंग हुई।

यामी गौतम और विक्रांत मैसी ने दून में की 'गिन्नी वेड्स सनी' की शूटिंग
यामी गौतम और विक्रांत मैसी ने दून में की 'गिन्नी वेड्स सनी' की शूटिंग

देहरादून, हिमांशु जोशी। फिल्म 'बाला' की सफलता के बाद अभिनेत्री यामी गौतम अपनी नई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' की शूटिंग के लिए मंगलवार को देहरादून पहुंची। देहरादून में कई लोकेशनों में शूटिंग हुई। इससे पहले दो दिन ऋषिकेश में भी फिल्म की शूटिंग हुई थी।   

दिल्ली के बाद निर्देशक पुनीत खन्ना की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड में चल रही है। दो दिन ऋषिकेश में शूटिंग के बाद मंगलवार को फिल्म यूनिट देहरादून पहुंची। देहरादून में रायपुर रोड स्थित नारसन गुरुद्वारे में शूटिंग की गई। यहां अभिनेत्री यामी गौतम और अभिनेता विक्रांत मैसी पर दृश्य फिल्माए गए। फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम गिन्नी और अभिनेता विक्रांत मैसी सनी की भूमिका में हैं। मंगलवार सुबह फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, जिसके बाद दोपहर तक गुरुद्वारे में कई जगह फिल्म की शूटिंग की गई। फिर राजपुर रोड में भी फिल्म की शूटिंग की गई। 

इस फिल्म के जरिये निर्देशक पुनीत खन्ना डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद मसूरी में भी दो दिन फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म अरेंज मैरिज पर बेस्ड है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सनी शादी के लिए गिन्नी को देखने आता है, लेकिन गिन्नी उसे मना कर देती है। बाद में सनी किसी तरह गिन्नी को शादी के लिए मनाता है, यही फिल्म की कहानी है। 

मसूरी की वादियों में जुड़वा बहन के साथ तारा ने मनाया 24वां जन्मदिन 

फिल्म 'मरजावां' की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया ने मसूरी की वादियों में जुड़वा बहन के साथ अपना 24वां जन्मदिन मनाया। तारा फिल्म 'तड़प' की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंची हैं। फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी प्रमुख भूमिका में हैं। 

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' और 'मरजावां' के बाद तीसरी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों अभिनेत्री तारा सुतारिया मसूरी में हैं। फिल्म तमिल फिल्म 'आरएक्स-100' की रीमेक है। निर्देशक मिलन लूथरिया 23 अक्टूबर से मसूरी, देहरादून और ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म 'मरजावां' के प्रमोशन के बाद दो दिन पहले ही तारा सुतारिया मसूरी पहुंची थी, जबकि अहान शूटिंग के पहले दिन से ही मसूरी में हैं।

यह भी पढ़ें: लोक गायकों की गढ़वाली प्रस्तुतिओं से झूम उठे लोग Dehradun News

19 नवंबर को तारा का जन्मदिन था, इसे देखते हुए फिल्म क्रू से जुड़े सभी लोगों ने 18 नवंबर को पार्टी की, जिसमें तारा ने केक काटकर अपने इस दिन को यादगार बनाया। इस दौरान फिल्म यूनिट से जुड़े अधिकांश सदस्य मौजूद रहे। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में करीब 50 दिन फिल्म की शूटिंग होनी है। तारा इससे पहले भी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग मसूरी में कर चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: International Literature and Art Festival: लिटरेचर फेस्टिवल में लेखकों ने बताया साहित्य का महत्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।