ऋषिकेश के बीचो-बीच बने डंपिंग जोन में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया हुई शुरू
ऋषिकेश के बीचों-बीच गोविंद नगर में शहर की सबसे बड़ी समस्या बने कूड़े के पहाड़ से अब शहर की छवि धूमिल नहीं होगी। नगर निगम ऋषिकेश ने इस लाखों मैट्रिक ट ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : ऋषिकेश के बीचों-बीच गोविंद नगर में शहर की सबसे बड़ी समस्या बने कूड़े के पहाड़ से अब शहर की छवि धूमिल नहीं होगी। नगर निगम ऋषिकेश ने इस लाखों मैट्रिक टन कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने गुरुवार को गोविंद नगर स्थित भूखंड में डंप कूड़े के निस्तारण कार्य का मशीनों की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि गोविंद नगर स्थित ग्राउंड में पिछले चार दशकों से गिराए जा रहे कूड़े की वजह से यहां कूड़े का बड़ा पहाड़ खड़ा हो चुका था। इसकी वजह से गोङ्क्षवद नगर क्षेत्र के लोग विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे हैं। शहर की इस सबसे बड़ी समस्या का निस्तारण होना निगम प्रशासन के लिए एक ऐतिहासिक सफलता है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व ही उन्होंने कूड़े की इस समस्या को लेकर जनता से वायदा किया था, जिसके लिए लंबी मशक्कत के बाद यह कामयाब मिली है।
महापौर ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट किए बगैर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रोसेङ्क्षसग प्लांट की योजना को साकार नही किया जा सकता था। हालांकि इसके लिए तमाम प्रयास और लंबी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में लाल पानी कक्ष संख्या-1 में ठोस अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद भी विभिन्न तकनीकी पेंच थे, जिसके निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम की यह महत्वकांक्षी योजना का सपना साकार करना एक बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय उन्होंने निगम अधिकारियों सहित बोर्ड के तमाम सदस्यों को भी दिया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, विनोद लाल, पार्षद अजीत गोल्डी, अनीता प्रधान कमलेश जैन, विजय बडोनी, राकेश सिंह, मनीष बनवाल, अनीता रैना, लक्ष्मी रावत, चेतन चौहान, गुरविंदर सिंह गुरी, प्रभाकर सोनू, जयेश राणा, उमा बृजपाल राणा, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, सुरेन्द्र मोघा, जितेन्द्र अग्रवाल, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।