Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Rains: ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब पहुुंचा गंगा का जल स्तर, गंगा तटों पर पुलिस की नजर

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 05:24 PM (IST)

    ऋषिकेश में लगातार बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिससे चिंता बढ़ गई है। गंगा चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही है और त्रिवेणी घाट पर आरती घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। पुलिस गंगा के किनारों पर निगरानी रख रही है और लोगों को सतर्क कर रही है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है।

    Hero Image
    ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब पहुुंचा गंगा का जल स्तर। जागरण

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। रात भर हुई वर्षा के बाद गंगा का जल स्तर फिर बढ़ गया है। बुधवार को गंगा चेतावनी निशान पार कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। बाद में जल स्तर में कुछ कमी आयी। जल स्तर अब भी चेतावनी निशान के पार है। मुनिकीरेती से लेकर ऋषिकेश तक पुलिस गंगा तटों पर नजर बनाए हुए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते तीन दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। इसका असर गंगा के जल स्तर पर भी पड़ा है। गंगा लगातार चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। त्रिवेणी घाट पर आरती घाट पूरी तरह से जल मग्न है। लगातार वर्षा और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद जल स्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को गंगा चेतावनी निशान 339.50 मीटर को पार कर 339.84 मीटर पर पहुंच गई थी। बुधवार को भी जल स्तर और बढ़ गया।

    सुबह नौ बजे गंगा खतरे के निशान के करीब 340.04 मीटर पर पहुंच गई। गंगा में खतरे का निशान 340.50 मीटर पर है। हालांकि, इसके बाद जल स्तर कुछ कम हुआ। सुबह दस बजे जल स्तर 339.96 मीटर था। शाम चार बजे तक जल स्तर में थोड़ा और कमी आई और जल स्तर 339.89 मीटर रहा। गंगा का जल स्तर चेतावनी निशान को पार करने के बाद पुलिस टीमें लोगों को सतर्क कर रही हैं।

    ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी और जल पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, मुनिकीरेती क्षेत्र में भी पुलिस लगातार गंगा घाटों पर नजर रख रही है। मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि स्थिति पर पुलिस की नजर है।

    comedy show banner
    comedy show banner