Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा जल स्तर; आरती घाट समाया

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 08:10 AM (IST)

    Uttarakhand Ganga Water Update News गंगा नदी का जलस्तर ऋषिकेश में चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 339.26 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी रेखा से महज 24 सेमी नीचे था। त्रिवेणी घाट में आरती स्थल शाम तक पानी में समा गया। हालांकि दोपहर से जल स्तर में आंशिक कमी आने लगी।

    Hero Image
    ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा का जल स्तर बढ़ने पर आरती घाट पानी में डूबा नजर आया। जागरण

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा के चलते ऋषिकेश में गंगा नदी भी उफान पर आने लगी है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में शुक्रवार को गंगा के जल स्तर में पिछले दिनों की तुलना में अधिक वृद्धि दर्ज की गई। सुबह 11 बजे गंगा का जल स्तर सर्वाधिक 339.26 मीटर तक पहुंचा, जो चेतावनी रेखा से महज 24 सेमी. नीचे था। इस दौरान गंगा आरती घाट तक पानी पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाम तक आरती घाट पानी में रहा

    दोपहर 12 बजे के बाद जल स्तर में आंशिक कमी दर्ज की जाने लगी। शाम पांच बजे तक गंगा का जल स्तर 339.07 मी. दर्ज किया गया। शाम तक आरती घाट में पानी मौजूद रहा है। बता दें कि ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में गंगा के जल स्तर की चेतावनी रेखा 339 .50 मीटर (समुद्र तल से) व खतरे का निशान 340.50 मीटर है।

    त्रिवेणी घाट में आरती स्थल शाम तक पानी में समा नजर आया

    ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने कहा कि पुलिस गंगा के जल स्तर पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। जल स्तर में वृद्धि होने पर गंगा तटों व तटीय आबादी क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। गंगा घाटों में जल पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

    मुनिकीरेती व लक्ष्मण झूला में भी रहा अलर्ट, पर्यटकों को चेतावनी

    गंगा मुनिकीरेती व लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्रों में भी उफान पर दिखी। इस दौरान गंगा के दोनों ओर के घाटों में गंगा में अत्यधिक तेज बहाव रहा। इस दौरान मुनिकीरेती के गंगा घाटों पर थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह व वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं व पर्यटकों को गंगा से दूर रहने की चेतावनी जारी की।

    रितेश शाह ने बताया कि गंगा घाटों पर जल पुलिस के जवान भी तैनात रही। वहीं, स्वर्गाश्रम में लक्ष्मण झूला पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही।