विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा: गणेश गोदियाल

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:42 PM (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष सड़क से सदन तक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रतिभाग किया।

गोदियाल ने रैली में शामिल होने वाले पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में आयोजित महारैली ने केंद्र सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद की है।

उनके अनुसार महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आमजन प्रभावित हैं, जबकि सरकार चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से जुड़े आरोपी दुष्यंत कुमार को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले से प्रदेशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

गोदियाल ने दावा किया कि उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में पुलिस ने रोका। उन्होंने इसे शांतिपूर्ण राजनीतिक अधिकारों के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से 20 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली महारैली में होंगे शामिलः गणेश गोदियाल

यह भी पढ़ें- देहरादून में लोकभवन पर प्रदर्शन का मामला, गणेश गोदियाल समेत 45 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।