विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में लोकभवन पर प्रदर्शन का मामला, गणेश गोदियाल समेत 45 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:45 AM (IST)

देहरादून में लोकभवन के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 45 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

कांग्रेस प्रदेश गणेश गोदियाल। फाइल फोटो

कांग्रेस प्रदेश गणेश गोदियाल। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। बिना अनुमति लोकभवन पहुंचने और गेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश गणेश गोदियाल सहित 45 कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर विरोध स्वरूप घंटाघर तक एक कैंडल मार्च निकाला जाना व एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया जाना प्रस्तावित था।

इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ कांग्रेसी प्रदर्शनकारी लोक भवन की ओर कूच कर रहे हैं। वह एनएक्ससी बैरियर पर पहुंचे, जहां पूर्व में ही पुलिस फोर्स तैनात था। बैरियर पर गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व हरक सिंह रावत अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन समिति के नेतृत्व में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि कुछ अन्य प्रदर्शनकारी जिन्हें हाथीबड़कला बैरियर पर रोकने का प्रयास किया गया, वह बैरिकेटिंग से निकलकर एनएक्ससी की ओर आ रहे है। प्रीतम सिंह अध्यक्ष चुनाव प्रचार समिति, सुरेंद्र शर्मा प्रदेश सह प्रभारी, हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री सहित कुछ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता बैरियर पर पहुंचे और दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करने लगे।

बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। कुछ समय बाद पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी मसूरी, क्षेत्राधिकारी यातायात व कोतवाली, डालनवाला, पुलिस लाइन व अन्य थानों से फोर्स मौके पर पहुंचा।

प्रदर्शन की कोई अनुमति न होने के कारण समझा-बुझाकर वहां से हटने के लिए कहा गया तथा बैरिकेडिंग पार न करने के निर्देश जारी किए गए लेकिन प्रर्दशनकारी नहीं माने और नारेबाजी करते हुए जबरन बैरियर के आसपास से होकर लोक भवन के मुख्य गेट पर पहुंचकर गेट को पकड़कर जबरन खोलने का प्रयास करने लगे।

इस मामले में कांग्रेस प्रदर्शन अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह विधायक चकराता, हरक सिंह रावत, गरिमा मेहर दसोनी, ज्योति रौतेला व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 45 कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।