Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को वितरित किए फल और मास्क

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 19 Jun 2020 06:57 PM (IST)

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसेवा दिवस के रूप में मनाया।

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को वितरित किए फल और मास्क

    ऋषिकेश, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसेवा दिवस के रूप में मनाया। 

    शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की ने जन्मदिन को सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, राकेश सिंह, रामकुमार भदौलिये, सहदेव सिंह राठौर, नंदकिशोर जाटव, शोभा भट्ट, विवेक तिवारी, सरोजनी थपलियाल, अमित पाल, लविश जसवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भजनगढ़ कुष्ठ आश्रम में सभी कुष्ठ रोगियों को मास्क पहनाकर फलों का वितरण किया। इस अवसर पर सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, बनवारी लाल, जोगिंदर प्रजापति, सुलेख चंद, विनय दुबे, मंगल सिंह शामिल रहे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: भाजपा व हिजामं ने किया चीन के खिलाफ प्रदर्शन Dehradun News

    120 जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री 

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में छिद्दरवाला कांग्रेस कार्यालय में कोविड के दृष्टिगत बनाए गए नियमों का पालन करते हुए 120 जरूरतमंद परिवारों को राशन व मास्क वितरण किया गया। वहीं मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल गोकुल रमोला, रुकम पंवार, विजय बिष्ट, कमल रावत, जीवन रावत, धीराज थापा, आशा सिंह चौहान, हरभजन सिंह चौहा, मोहन सिंह डोबलियाल व प्रिंस सक्सेना आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: राजस्थान सरकार उत्तराखंड को दो हजार टेस्ट प्रतिदिन की मदद करने को तैयार

    comedy show banner
    comedy show banner