विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: मणिमाई मंदिर के पास टेंपो ट्रैवलर और टैंकर की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 26 Jun 2020 08:39 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 09:53 PM (IST)

मणिमाई मंदिर के पास मुख्य हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर और तेल के टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड: मणिमाई मंदिर के पास टेंपो ट्रैवलर और टैंकर की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत
उत्तराखंड: मणिमाई मंदिर के पास टेंपो ट्रैवलर और टैंकर की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत

डोईवाला(देहरादून), जेएनएन। डोईवाला कोतवाली में मणिमाई मंदिर के पास मुख्य हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर और तेल के टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर सवार उत्तर प्रदेश के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

देहरादून-डोईवाला के बीच मणीमाई मंदिर के पास हुऐ भीषण सडक हादसे से मुख्य हाईवे में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब टेंपो ट्रैवलर सवारियों को लेकर देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन मणिमाई मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक तेल के टैंकर के सामने आ जाने से दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। 

हादसे की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस और हर्रावाला पुलिस के साथ सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में मरने वालों की पहचान साबिर, लाडपुर(नजीबाबाद), इंतजार, ब्राह्मणवाला(देहरादून) मूलनिवासी हीरावली नगीना, शाकिब महमूदपुर, बिजनौर(उत्तर प्रदेश), मोहम्मद खालिद निवासी सैड़ा(बिजनौर) के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी और कोटद्वार में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल

पुलिस ने किसी तरह से टेंपो ट्रैवलर के कुछ हिस्सों को को काटकर उसके अंदर फंसे चारों शवों को बाहर निकाला। वहीं, दो गंभीर घायलों दिलनवाज और साजिद निवासी महमूदपुर, बिजनौर(उत्तर प्रदेश) को एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात को हुआ था।    

यह भी पढ़ें: कोटद्वार में फैक्ट्री में सो रहे दो मजदूरों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; फरार हुआ चालक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।