उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को सौंपी जांच
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर 2003 में दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिसमें एक महिला ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत। जागरण
HighLights
हरक सिंह रावत पर 2003 के दुष्कर्म का आरोप
महिला ने बेटे की पहचान हेतु डीएनए टेस्ट मांगा
एसएसपी देहरादून ने सीओ डोईवाला को जांच सौंपी
जागरण संवाददाता, देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस मुख्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन तत्कालीन समय में आरोपी की राजनीतिक पहुंच और सरकार में प्रभाव के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब महिला ने अपने 23 वर्षीय बेटे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने और पुराने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इंदिरा डेंजी (जैनी) की ओर से पुलिस मुख्यालय को भेजा गया प्रार्थना पत्र देहरादून पुलिस को प्राप्त हुआ। इसमें महिला ने वर्ष 2003 में हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इस घटना के परिणामस्वरूप उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। उस समय राजनीतिक रसूख के चलते उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो पाई।
महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा आज अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है। उसने बेटे की पहचान स्पष्ट करने के लिए डीएनए परीक्षण कराने की मांग की है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- जेनी ने उड़ाई उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह की धज्जियां, कहा- '16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म'
यह भी पढ़ें- 'हरक सिंह ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, दुष्कर्म के बाद 10 पागलों संग रखा'... 23 साल बाद जेनी ने खोली जुबान