Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahendra Singh Dhoni पत्नी साक्षी के साथ अचानक पहुंचे उत्तराखंड; अगले दो दिनों का क्या है प्लान?

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 06:52 PM (IST)

    (Mahendra Singh Dhoni) महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मंगलवार दोपहर देहरादून पहुंचे। वह ऋषिकेश में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं। धोनी का उत्तराखंड से हमेशा से जुड़ाव रहा है और वह अपने परिवार के साथ अपने गांव भी आते रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होंगे।

    Hero Image
    Mahendra Singh Dhoni | महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Mahendra Singh Dhoni | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ मंगलवार दोपहर तीन बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह पुलिस सुरक्षा के बीच ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।

    जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से जब वह पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकले तो उनको देखने व उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसक उत्सुक दिखे। उसके बाद वह ऋषिकेश (Dhoni in Dehradun) के लिए रवाना हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषभ पंत की बहन की है शादी

    बताया जा रहा है कि बुधवार को वह क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बहन की शादी में शामिल होने के लिए रुड़की के लिए रवाना होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जुड़ाव उत्तराखंड से हमेशा रहा है और वह अपने परिवार के साथ अपने गांव भी आते रहे हैं। (Rishabh Pant Sister Wedding)

    शादी का कार्यक्रम मसूरी में है

    शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में ही हो रहे हैं। साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से हो रही है और दोनों एक-दूसरे को पिछले नौ साल से जानते हैं। पिछले साल दोनों की लंदन में सगाई हुई थी। मंगलवार को मेहंदी की रस्में हुई, जबकि शादी बुधवार को होनी है।

    शादी में आइसीसी के चेयरमैन जय शाह समेत भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली के भी आने की चर्चा है। यह सभी सम्भवतः बुधवार को ही मसूरी पहुंचेंगे। शादी के लिए मसूरी का प्रसिद्ध सिवाय होटल बुक किया गया है।

    शादी की सालगिरह पर लिया देह, अंग व नेत्रदान का संकल्प

    देहरादून: लोग अपनी शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाते हैं। कुछ लोग अपनी खुशी जरूरमंदों के साथ बांटते हैं। इस बीच दून के एक दंपती ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर नेत्रदान, अंगदान व देहदान का संकल्प लेकर मिसाल पेश की है। दून के नरेंद्र मोहन बहुगुणा एवं उनकी धर्मपत्नी सुषमा बहुगुणा ने अपनी विवाह की वर्षगांठ पर मंगलवार को नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान का संकल्प लिया।

    उन्होंने अपने पुत्र श्यामल बहुगुणा के समक्ष यह संकल्प लिया है। इस पुनीत कार्य को देख उनकी मां ने भी संकल्प लिया। दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डा. मुकेश गोयल ने बताया कि समिति के वरिष्ठ सदस्य राकेश राणा ने उनके घर जाकर तीनों का संकल्प पत्र भरवाया।

    यदि कोई व्यक्ति देहदान, नेत्रदान या अंगदान का इच्छुक है तो मोबाइल नंबर 9412438100 पर संपर्क कर सकता है। समिति के सदस्य उनके घर जाकर संकल्प फार्म भरवाएंगे। इसमें परिवार के दो सदस्यों की सहमति एवं जानकारी आवश्यक है। ताकि मृत्यु उपरांत संकल्प व्यर्थ ना जाए।