विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल एचकेएल कपूर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 15 Feb 2020 03:41 PM (IST)

दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल और पूर्व राज्यसभा सदस्य पद्मश्री एचकेएल कपूर का शुक्रवार को देहरादून में निधन हो गया।

दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल एचकेएल कपूर का निधन, लंबे समय से थे बीमार
दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल एचकेएल कपूर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

देहरादून, जेएनएन। दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल और पूर्व राज्यसभा सदस्य पद्मश्री एचकेएल कपूर का शुक्रवार को देहरादून में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 

एचकेएल कपूर 16 नवंबर 1985 से तीन अगस्त 1988 तक दिल्ली के उप राज्यपाल रहे। वह लंबे समय से राजपुर रोड स्थित अपनी बेटी के घर में ही रह रहे थे। दोपहर बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार लक्खीबाग श्मशान घाट में किया गया। जिसमें वायु सेना के अधिकारी और बड़ी संख्या लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिवंगत पूर्व उप राज्यपाल एयर वाइस मार्शल एचकेएल कपूर के राजपुर रोड स्थित निवास पर पहुंचकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी। 

प्रीतम सिंह ने कहा कि एचकेएल कपूर की देश और समाज को दी गई सेवाओं को सदैव याद किया जाता रहेगा। उनके निधन पर पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिन्द्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने भी उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक प्रकट किया। 

यह भी पढ़ें: कालांकार रियासत की महारानी नीलिमा सिंह की हरिद्वार में अंत्येष्टि

देश सेवा को समर्पित था जीवन 

10 दिसंबर,1923 को रोहतक (हरियाणा) में जन्मे पद्मश्री एचकेएल कपूर राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक चेयरमैन रहे थे। इससे पहले उन्होंने 1942 में इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन किया। 1978 में वे एयर वाइस मार्शल बने और 1979 में वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए। इस बीच उन्हें 1973 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 1979 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। वर्ष 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियन गेम्स के लिए उन्हें मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था। 

यह भी पढ़ें: ऋतु नंदा की अस्थियां गंगा में विसर्जित, नंदा परिवार संग अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे हरिद्वार