फोर्ब्स पत्रिका ने कथक नृत्यांगना आरुषि पोखरियाल के कार्य को सराहा
अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स मिडिल ईस्ट ने कथक नृत्यांगना एवं फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि पोखरियाल के कार्य को सराहा।
देहरादून, [जेएनएन]: कथक नृत्यांगना एवं फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि पोखरियाल को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स मिडिल ईस्ट में स्थान प्राप्त हुआ है। आरुषि को पत्रिका में महिला सशक्तीकरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में यह सम्मान मिला है। पत्रिका के 'गर्ल्स पवार' अंक में आरुषि की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइडब्ल्यूईपी इंटरनेशनल वूमेन प्रोग्राम की सराहना की गई है। इसमें कार्यक्रम में छिपी सोच को महिला उत्थान में अहम एवं निर्णायक बताया गया है।
आरुषि पोखरियाल ने कहा कि फोर्ब्स से यह सम्मान पाकर वह बेहद उत्साहित हैं और उन्हें खुशी है कि इसमें उत्तराखंड की बेटी को स्थान दिया गया है। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे वह महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने को और प्रेरित होंगी। बता दें कि आरुषि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं।
आरुषि 12 से अधिक देशों में कथक की प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्हें केंद्र सरकार नमामि गंगे अभियान में प्रमोटर और स्पर्श गंगा अभियान में संयोजक के रूप में भी चुन चुकी है। इसके अलावा आरुषि को उत्तराखंड प्राइड, यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर (दुबई), बीईंग वूमेन स्वयंसिद्ध राष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड गौरव सम्मान व मोस्ट आइकनिक पर्सनैलिटी अवार्ड (दुबई) आदि पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।