विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में नकली दवा फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश, हिमाचल प्रदेश का फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

Published: Thu, 21 Aug 2025 08:44 PM (IST)

उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के रैपर बनाने वाले गिरोह के सदस्य विजय कुमार पांडेय को हिमाचल प्रदेश के बद्दी ...और पढ़ें

बद्दी स्थित फैक्ट्री में नकली दवाइयों के लिए करता था रेपर व क्यूआर कोड की प्रिंटिंग. Concept Photo
बद्दी स्थित फैक्ट्री में नकली दवाइयों के लिए करता था रेपर व क्यूआर कोड की प्रिंटिंग. Concept Photo

HighLights

  1. एसटीएफ ने नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया
  2. हिमाचल से बिहार का विजय कुमार गिरफ्तार
  3. नकली रैपर, क्यूआर कोड छापने का आरोप

जागरण संवाददाता, देहरादून। ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां तैयार कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले आरोपितों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कार्रवाई लगातार जारी है।

एसटीएफ की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी से एसवी फायल कंपनी के मालिक विजय कुमार पांडेय निवासी ग्राम कमलापति पट्टी खौना तहसील बेनी पट्टी जिला मधुबनी बिहार वर्तमान निवासी नालागढ, बद्दी हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

आरोपित गिरोह में सक्रिय था और नकली दवाइयों के लिए रेपर, रेपर पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम प्रिंट व क्यूआर कोड तैयार करता था। इस मामले में एसटीएफ अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कुछ अन्य के बारे में अहम सुराग भी टीम के हाथ लगे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि विभिन्न ब्रांडेड दवा कंपनियों की जीवन रक्षक दवाइयों की हुबहू नकल कर नकली दवाइयां तैयार करने वाले गैंग के विरुद्ध एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नकली दवाइयां बाजार में बिकने से आमजन के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव होता है वहीं दूसरी ओर राजस्व की भी हानि होती है।

इस प्रकरण में एक जून को प्रतिष्ठित दवाई कंपनियों के नकली रेपर, नकली आउटर बाक्स, लेबल एवं क्यूआर कोड के साथ सेलाकुई से संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते विवेचना निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।

पूर्व में गिराेह के पांच सदस्य संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता व पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार नवीन बंसल ने पूछताछ में बताया था कि वह ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां तैयार कर उनको प्रिंटेड एल्युमिनियम फायल में पैक कर स्ट्रिप बनाता था।

इसके लिए एल्युमिनियम फायल पर ब्रांडेड दवाई कंपनी का विवरण और क्यूआर कोड की प्रिंटिंग विजय कुमार पांडेय मालिक एसवी फायल कंपनी बद्दी हिमाचल प्रदेश से करवाता था। वर्ष 2021 में विजय कुमार पांडेय ने फर्जी आईडी पर एक मोबाइल सिम भी आरोपित नवीन बंसल को दिया था, जिसका इस्तेमाल उसने नकली दवाइयों के कारोबार का नेटवर्क संचालित करने में किया था। सूचना के आधार पर एक टीम तत्काल हिमाचल प्रदेश के बद्दी भेजी गई, जहां से आरोपित विजय कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

आरोपित विजय कुमार पांडेय ने पूछताछ में बताया कि वह दवा कंपनियों की पेकिंग के लिए एल्यूमिनिम फायल रोल में आरोपित नवीन बंसल व प्रदीप कुमार के बताए अनुसार किसी भी ब्रांडेड दआ कंपनी का विवरण और क्यूआर कोड प्रिंट कर उन्हें देता था। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार विजय कुमार पांडेय से पूछताछ जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।