यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तापमान बढ़ने से अपने वतन लौटने लगे हैं विदेशी मेहमान
देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड से अब विदेशी परिंदे अपने वतन लौटने लगे हैं। इसका कारण तापमान में ...और पढ़ें

विकासनगर, [जेएनएन]: दिन व रात के तापमान में भारी अंतर आने से देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड से अब विदेशी परिंदे अपने वतन लौटने लगे हैं। हाल ही में प्रवास खत्म कर फेरुजूनस पोचार्ड भी अपने मूल स्थान वापस लौट गए हैं। इससे पहले उत्तराखंड के मेहमान रहे ब्लैक विंग्ड स्किल्ड, गैडवाल, कॉमन किंगफिशर, इंडियन कोरमोरेंट प्रजाति के परिंदे वापस लौटे थे।
प्रवास खत्म कर परिदों के मूल स्थान वापस लौटने के चलते अब परिंदों की संख्या घटकर दो हजार के आसपास रह गई है। देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन नमभूमि क्षेत्र में विदेशी व देशी परिंदों का प्रवास अक्टूबर से मार्च के अंतिम सप्ताह तक रहता है।
यह भी पढ़ें: आसन वेटलैंड में विदेशी परिंदों की सुरक्षा को सतर्क हुआ वन विभाग
इस बार पिछले साल के मुकाबले कम परिंदे प्रवास पर आए थे। 20 प्रजातियों में से चार प्रजाति ब्लैक विंग्ड स्किल्ड, गैडवाल, कॉमन किंगफिशर, इंडियन कोरमोरेंट परिंदे कुछ समय पहले ही अपने मूल स्थान को वापस लौट गए थे।
चकराता वन प्रभाग की लोकल गणना में फेरुजूनस पोचार्ड भी नजर नहीं आए। प्रभाग के रेंजर आसन जवाहर सिंह तोमर, वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने बताया कि प्रवास पर रुके परिंदों की संख्या अब दो हजार के करीब रह गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, परिंदों के लौटने का क्रम भी तेज होता जाएगा।
पढ़ें-आसन झील में अब विदेशी परिंदों के साथ मछलियां भी करेंगी अठखेलियां
आसन वेटलैंड में मौजूद मेहमान
ग्रे लेग गूज, रुडी शेलडक, इरोशियन विजन, मैलार्ड, स्पॉट बिल्ड डक, कॉमन पोचार्ड, टफ्ड डक, पर्पल स्वेप हेन, कॉमन मोरहेन, कॉमन कूट, रीवर लोपङ्क्षवग, ब्लैक हेडेड गल, पलास फिश ईगल, इरोशियन मार्क हेरियर, लिटिल ग्रेबी, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेब, डारटर, लिटिल कोरमोरेंट, लिटिल इ ग्रेट, ग्रेट इ ग्रेट, ग्रे हेरोन, पर्पल हेरोन व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर, पाइज्ड किंगफिशर।
