प्रदर्शनी में रक्षा उपकरण देख चौड़ा हुआ सीना
डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक एंड एप्लीकेशन लैबोरेटरी (डील) में आयोजित प्रदर्शनी में रक्षा उपकरणों से रूबरू होकर हर भारतीय का गर्व से सीना चौड़ा हो गया।
देहरादून, [जेएनएन]: रक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस गर्व के साथ मनाया गया। डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक एंड एप्लीकेशन लैबोरेटरी (डील) में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पोखरण परमाणु परीक्षण को देश के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस दौरान प्रदर्शनी में रक्षा उपकरणों से रूबरू होकर हर भारतीय का गर्व से सीना चौड़ा हो गया।
शुक्रवार को डील में हुए कार्यक्रम में डील निदेशक डॉ. आरएस पुंडीर ने कहा कि देश हर प्रकार के रक्षा उपकरणों के उत्पादन में सक्षम है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में वीएलएफ संचार प्रणाली, सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियोज, इलेक्ट्रॉनिक फेंसिंग, यूएवी में एंटी जैम, डाटालिंक्स समेत कई अन्य उपकरणों की झलक दिखाई गई। वहीं, यंत्र अनुसंधान एïवं विकास संस्थान देहरादून (आइआरडीई) में आयोजित प्रदर्शनी में लेजर आधारित यंत्र, तापीय प्रतिबिंबक, स्टेब्लाइज्ड इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पे लोड्स, हैंड हेल्ड थर्मल इमेंजिंग कैमरा, टी-72, टी-90 व बीएमपी, होलोग्र्राफिक साइट, युद्धपोतों के लिए इलेक्ट्रो ऑप्टिकल फायर कंट्रोल सिस्टम संबंधी उपकरण शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल जेएस यादव उपस्थित रहे।
एफआरआइ में भी लगी प्रदर्शनी
भारतीय वन अनुसंधान संस्थान देहरादून (एफआरआइ) में आयोजित प्रदर्शनी में वन अनुसंधान से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। एफआरआइ निदेशक आरती चौधरी ने तकनीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. केपी सिंह उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: फॉरेंसिक विज्ञान लैब लेगी आधुनिक रूप, यहां होंगे ये टेस्ट
यह भी पढ़ें: इस एंजाइम में है खास क्षमता, जो बढ़ाएगा अनाज की पौष्टिकता
यह भी पढ़ें: अगर आपको चाहिए केदारनाथ की जानकारी तो डाउनलोड करें इस एप को