विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में नशे में धुत अमेरिकी पर्यटक का हंगामा, वीडियो वायरल

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:07 PM (IST)

ऋषिकेश में एक अमेरिकी पर्यटक, रॉबिन शोरोश, नशे की हालत में लगातार उत्पात मचा रहा है, जिससे स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों के बावजूद, वह विभिन्न क्षेत्रों में हंगामा कर रहा है और दूतावास को भी सूचित किया गया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। तीर्थनगरी अतिथि देवो भव: के लिए जानी जाती है, लेकिन यहां आकर अतिथि ही उत्पात मचाकर यहां के वातावरण को दूषित करने में लगे हुए हैं। बीते 14 नवंबर को वीरभद्र मार्ग स्थित सीमा डेंटल कालेज के समीप नशे में उत्पात मचा रहा अमेरिकी पर्यटक का उत्पात अभी कम नहीं हुआ है।

पर्यटक कभी मुनिकीरेती, कभी तपोवन, तो कभी लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। गुरुवार को विदेशी पर्यटक ने कोतवाली ऋषिकेश अंतर्गत क्षेत्र रोड पर एक बार फिर जमकर उत्पात मचाते हुआ स्थानीय लोगों और लघु व्यापारियों के साथ अभद्रता की।

यही नहीं इसके उत्पात से राहगीर भी परेशान हुए। विदेशी नागरिक होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसपर कोई कदम नहीं उठाया।स्थानीय अभिसूचना इकाई की ओर से दूतावास को भी इसकी सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक इस ओर उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

यूएसए निवासी राबिन शोरोश (29 वर्ष) भारत घूमने आया है। नशे का अधिक सेवन करने से वह जगह-जगह हंगामा कर रहा है। कई बार पुलिस प्रशासन की ओर से विदेशी नागरिक को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है।

लेकिन उसके बाद फिर भी वह क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है। सूत्रों की मानें तो इसे कई बार सरकारी अस्पताल और एम्स में उपचार के लिए रखा गया था, लेकिन यह मौका देखकर वहां से भाग रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से ऋषिकेश तक नमो भारत रैपिड रेल के रूट पर मंथन शुरू, 3 घंटे में तय होगा सफर

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली तीन ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव, ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का बदला रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।