विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली तीन ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव, ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का बदला रूट

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:08 PM (IST)

रेलवे के विभिन्न मंडलों में अनुरक्षण कार्यों के कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली तीन ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. तीन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा मेगा ब्लॉक का असर।

  2. ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का मार्ग बदला, यात्री ध्यान दें।

  3. हरिद्वार-बीकानेर, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस होंगी प्रभावित।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रेलवे के अलग-अलग मंडलों में पटरियों के अनुरक्षण, यार्ड री-माडलिंग और फ्लाईओवर लाइन की कमीशनिंग के कार्यों का असर मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। इसके चलते तीन ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित रहेगा, जबकि हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस दो दिन देरी से रवाना होगी। अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को पांच दिन रास्ते में 40 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में फ्लाईओवर लाइन की कमीशनिंग के लिए यार्ड री-माडलिंग का कार्य किया जाएगा। धुतरा स्टेशन पर 23 जनवरी से दो फरवरी 2027 तक और एमसीएल ब्लॉक केबिन पर 23 से 30 जनवरी तक अलग-अलग तिथियों में प्री-नान इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग का कार्य प्रस्तावित है।

इसके चलते गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस 23 से 26 जनवरी और 29 जनवरी को परिवर्तित मार्ग इब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक होकर संचालित होगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 29 जनवरी को कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और इब होकर चलेगी। इसी तरह उत्तर पश्चिम रेलवे के रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर पटरियों के अनुरक्षण और कर्व सुधार के लिए 25 नवंबर और नौ दिसंबर को पावर एवं ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा।

इसके चलते गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 24 नवंबर को तीन घंटे की देरी से रात 7:25 बजे रवाना होगी। वहीं, आठ दिसंबर को यह ट्रेन ढाई घंटे की देरी से रात 6:55 बजे हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। उधर, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में साहनेवाल-लुधियाना रेलखंड के लुधियाना यार्ड में टीटीआर नवीनीकरण का कार्य होगा।

इसके लिए 20, 22, 23 और 28 नवंबर तथा पांच दिसंबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस को रास्ते में 40 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें। रेलवे की वेबसाइट, एनटीईएस, रेलवन एप और हेल्पलाइन नंबर 139 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनें 3 महीने के लिए रहेंगी रद, कोहरे के चलते दिसंबर से लागू हो जाएगा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।