चंडीगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनें 3 महीने के लिए रहेंगी रद, कोहरे के चलते दिसंबर से लागू हो जाएगा शेड्यूल
चंडीगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनें दिसंबर से मार्च 2027 तक लगभग 3 महीने के लिए रद रहेंगी। यह फैसला ...और पढ़ें

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
चंडीगढ़ से 8 ट्रेनें 3 महीने के लिए रद रहेंगी।
सर्दियों में घने कोहरे के कारण रेलवे का फैसला।
यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ से चलने और यहां आने वाली 8 ट्रेनें करीब 3 महीने के लिए रद रहेंगी। इनमें अमृतसर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, फिरोजपुर और डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
अलग-अलग ट्रेनों का संचालन 1 और 2 दिसंबर से बंद हो जाएगा और फरवरी के अंत या मार्च 2027 की शुरुआत तक यह व्यवस्था रहेेगी। रेलवे ने सर्दियों में घने कोहरे के कारण यह फैसला लिया है। इससे रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है।
रेलवे ने ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लोको पायलट्स को भी निर्देश जारी किए हैं। 150 किलाेमीटर की गति वाली ट्रेनों को 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इससे ट्रेनों के संचालन में देरी भी हो सकती है। रेलवे ने अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले यात्री संबंधित ट्रेन की स्थिति और ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए आधिकारिक एप रेलवन, वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी ली जा सकती है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों से भी सहायता ली जा सकती है।