Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. बृजमोहन शर्मा को मिला एशिया सोशल इनोवेटर अवार्ड, लंबे समय से चला रहे हैं ये अभियान

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sat, 18 Dec 2021 01:27 PM (IST)

    डा. बृजमोहन शर्मा को एशिया सोशल इनोवेटर अवार्ड-2021 मिला है। लंबे समय से उनकी ओर से चलाए जा रहे जल परीक्षण अभियान व खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच को लेकर चलाए जा रहे अभियान के लिए यह अवार्ड मिला है।

    Hero Image
    डा. बृजमोहन शर्मा को मिला एशिया सोशल इनोवेटर अवार्ड।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। स्पेक्स संस्था के सचिव डा. बृजमोहन शर्मा को 'एशिया सोशल इनोवेटर अवार्ड-2021' मिला है। लंबे समय से उनकी ओर से चलाए जा रहे जल परीक्षण अभियान व खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच को लेकर चलाए जा रहे अभियान के लिए यह अवार्ड मिला है। इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। भारत के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग से राष्ट्रीय पुरस्कार, गवर्नर इनोवेशन अवार्ड-2018, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड आदि से वह सम्मानित हो चुके हैं। उनकी पहचान एक उत्साही पर्यावरणविद् के साथ ही विज्ञानी व इनोवेटर के रूप में भी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. शर्मा ने वर्ष 1990 में स्वेच्छा से जल परीक्षण अभियान शुरू किया। वहीं, 1996 में उन्होंने जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ खाद्य मिलावट को रोकने के लिए परीक्षण अभियान शुरू किया। वर्ष 1994 में सोसायटी आफ पाल्यूशन एंड एंवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट्स (स्पेक्स) संस्था बनाकर विज्ञान के लोकव्यापीकरण के क्षेत्र में कार्य शुरू किया। इसकी शुरुआत उन्होंने दूनघाटी में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के विज्ञानी प्रमाण सामने लाने से की।

    इसके बाद उन्होंने देहरादून समेत चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों में किए जा रहे मिलावट की जांच के लिए अभियान शुरू किया। साथ ही पीने के पानी की शुद्धता की जांच के लिए भी नियमित अभियान चलाया। बच्चों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए भी उन्होंने कई कार्य किए हैं। साथ ही एलईडी बल्ब बनाकर आमजन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया। डा. शर्मा अब तक वह साढ़े तीन सौ गांव में लोग को एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

    आइईएस परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहीं त्रिशला का सम्मान

    यूपीएससी की भारतीय आर्थिक सेवा (आइईएस) परीक्षा में देश में दूसरे स्थान पर रहीं दून की त्रिशला का दरबार साहिब आने पर सम्मान किया गया। त्रिशला ने दरबार साहिब व झंडे साहिब में माथा टेका व श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत ने त्रिशला को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिह्न भेंट किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि त्रिशला उत्तराखंड के सभी युवाओं के लिए रोल माडल हैं। पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जो छात्र लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते हैं उन्हें त्रिशला की तरह अवश्य ही निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होती है। दून की बेटी त्रिशला बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम का एक सशक्त उदाहरण हैं।

    त्रिशला ने कहा कि दून की शान और पहचान गुरु राम राय महाराज की तपस्थली के रूप में है। दरबार साहिब में माथा टेक व महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने अरदास की कि गुरु राम राय महाराज का आशीर्वाद उन पर व उनके परिवार पर हमेशा बना रहे। इस दौरान प्रो. सरस्वती काला, डा. अमरलता आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- कार्यकाल पूरा कर ही चुनाव में जाना चाहेगी उत्तराखंड सरकार, सिरदर्द बने कई मु्द्दों का हुआ समाधान

    comedy show banner
    comedy show banner