विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्पेक्स के डॉ. बृज मोहन शर्मा को इसलिए दिया गया राष्ट्रीय पुरस्कार, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 02 Mar 2019 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 09:06 PM (IST)

स्पेक्स के सचिव डॉ. बृज मोहन शर्मा को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है।

स्पेक्स के डॉ. बृज मोहन शर्मा को इसलिए दिया गया राष्ट्रीय पुरस्कार, पढ़िए पूरी खबर
स्पेक्स के डॉ. बृज मोहन शर्मा को इसलिए दिया गया राष्ट्रीय पुरस्कार, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। सोसायटी ऑफ पोल्यूशन एंड इनवायरमेंटल कंजरवेशन साइंटिस्ट (स्पेक्स) के सचिव डॉ. बृज मोहन शर्मा को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से इनोवेशन एवं पारंपरिक माध्यम से विज्ञान और तकनीक के संचार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 प्रदान किया गया है।

उन्हें यह पुरस्कार पद्मश्री प्रोफेसर केविजय राघवन (प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार भारत सरकार), प्रोफेसर डॉ. आशुतोष शर्मा (सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) के हाथों जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में दिया गया। 

पेशे से पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक डॉ. शर्मा ने स्पेक्स संस्था के साथ मिलकर कम लागत वाला, रिपेयर किया जा सकने वाला एलईडी बल्ब बनाने की प्रक्रिया को विकसित किया। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही ई-वेस्ट को कम करने की जागरूकता उत्पन्न की गई। 

उन्हें वर्ष 2010 व 2011 में उत्तराखंड राज्य परिषद् विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उत्तराखंड राज्य नवाचार पुरस्कार, वर्ष 2013 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार-2013 व गवर्नर इनोवेशन अवार्डस-2018 आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: देश का नक्शा बनाने वाले ऐतिहासिक यंत्रों ने किया रोमांचित

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग के दारोगा को विवेचना में मिला गृह मंत्री पदक, जानिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।