Move to Jagran APP

बॉलीवुड में गायिकी का जादू बिखेर रही दून की बेटी प्रियंका

देहरादून जिले के जौनसारी मूल की प्रतिभावान बॉलीवुड सिंगर प्रियंका नेगी ने अपनी जादुई आवाज से राष्ट्रीय फलक पर बड़ी पहचान बनाई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 01:35 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 09:00 PM (IST)
बॉलीवुड में गायिकी का जादू बिखेर रही दून की बेटी प्रियंका
बॉलीवुड में गायिकी का जादू बिखेर रही दून की बेटी प्रियंका

देहरादून, चंदराम राजगुरु। समय के साथ आए बदलाव का ही नतीजा है कि आज पहाड़ की बेटियां भी अपनी प्रतिभा के दम पर घर-परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। इन्हीं में एक है देहरादून जिले के जौनसारी मूल की प्रतिभावान बेटी एवं इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड सिंगर प्रियंका नेगी। जिसने अपनी जादुई आवाज से राष्ट्रीय फलक पर बड़ी पहचान बनाई है। संगीत एवं गायिकी के क्षेत्र में दून की इस बेटी को शंघाई (चीन) में एशियन बेव पाईनर ऑफ इंडिया अवार्ड-2012 व बेस्ट लाइव परफार्मर अवार्ड-2018 जैसे बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। संगीत जगत में बड़ी पहचान बना चुकी प्रियंका की इस कामयाबी पर समूचे जनजातीय क्षेत्र को नाज है।

loksabha election banner

'रोमियो एंड बुलेट', 'फेमस', 'खामियाजा' व '72-आवर्स' जैसी बॉलीवुड फिल्मों और कई सुपरहिट एलबमों में अपनी गायिकी का जादू बिखेर चुकी देहरादून जिले के कालसी ब्लॉक स्थित रानीगांव-साहिया निवासी प्रियंका नेगी ने गायन की शुरुआत इंडियन आइडल सीजन-फोर से की। प्रियंका के पिता आइएस नेगी ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड) में वरिष्ठ अधिकारी हैं, जबकि माता इंद्रा नेगी गृहणी। उनकी तीन संतानों में प्रियंका सबसे बड़ी है। बचपन से ही संगीत एवं गाने की शौकीन प्रियंका ने घर पर ही रियाज कर अपनी गायिकी की शुरुआत की। पढ़ाई के साथ-साथ संगीत में भी गहरी रुचि होने के कारण दून की इस बेटी ने इंडियन आइडल सीजन-फोर में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय कराया। इसके बाद तो उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नतीजा सफलता कदम चूम रही है।

कई भाषाओं में गाए हैं गीत

प्रियंका ने हिंदी, अंग्रेजी, जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिमाचली, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती व तेलगु भाषा में कई गीत गाए हैं। कई सुपरहिट हिंदी व पंजाबी एलबमों में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाली प्रियंका के आज लाखों प्रशंसक हैं।

यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी की इस महिला ने हौसले से लिखी गांव की नई कहानी, पढ़िए पूरी खबर

एलबम 'काला जोड़ा' व 'अंखियां' मचा रही धमाल

संगीत एवं गायिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रियंका को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। इन दिनों प्रियंका की नई पंजाबी एलबम 'काला जोड़ा' व 'अंखियां' यू-टूयूब पर धमाल मचा रही हैं। फिलहाल वह बॉलीवुड में रिलीज होने वाली अपनी नई फिल्म व एलबम के गीतों की तैयारी में जुटी है।

यह भी पढ़ें: उम्र के आखिरी पड़ाव में भी लड़ रहे महिलाओं के हक की लड़ाई, पढ़िए पूरी खबर

जन्मभूमि से है गहरा जुड़ाव

सबसे अहम बात यह कि मायानगरी मुंबई में रहने के बावजूद प्रियंका का अपनी जन्मभूमि जौनसार-बावर की लोक संस्कृति के प्रति गहरा जुड़ाव है। बकौल प्रियंका, 'जब भी काम से फुर्सत मिलती है, जौनसार चली आती हूं। पहाड़ की मिट्टी की खुशबू मुझे खुद से अलग होने ही नहीं देती।'

यह भी पढ़ें: खुद हौसला जुटा दूसरों के लिए प्रेरणा बनीं ऊषा, जानिए इनके संघर्ष की कहानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.