विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून स्टार ऐकेडमी ने वैली ऐकेडमी को 24 रन से हराया

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 28 May 2019 09:52 AM (IST)

द्वितीय अर्जुन सिंह बिष्ट मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी ने जीत दर्ज की। टीम ने वैली क्रिकेट ऐकेडमी को 24 रन से हराया।

दून स्टार ऐकेडमी ने वैली ऐकेडमी को 24 रन से हराया
दून स्टार ऐकेडमी ने वैली ऐकेडमी को 24 रन से हराया

देहरादून, जेएनएन। द्वितीय अर्जुन सिंह बिष्ट मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी ने जीत दर्ज की। टीम ने वैली क्रिकेट ऐकेडमी को 24 रन से हराया।

दून क्रिकेट ऐकेडमी कुआंवाला में चल रहे टूर्नामेंट में दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी व वैली क्रिकेट ऐकेडमी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून स्टार ऐकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में दो विकेट खोकर 229 बनाए। 

अविरल भंडारी ने नाबाद 83, शान खरोला ने 62, अनिकेत खरोला ने नाबाद 28 व राज तोपवाल ने 23 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैली क्रिकेट ऐकेडमी निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी।

प्रियांशु ने 61, अविजोत ने 38, निलय ने 43 रन का योगदान दिया। दून स्टार क्रिकेट ऐकेडमी के लिए कृष्णा राणा, ऋषभ बिष्ट, शान खरोला, अनिकेत, अंकित रावत व कार्तिक ने एक-एक विकेट हासिल किए। शान खरोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट, इनकम टैक्स और एयर इंडिया को मिली जीत

यह भी पढ़ें: सीएजी स्पोर्टस बोर्ड दिल्ली ने उत्तराखंड इलेवन को 28 रन से हराया

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप में आरसीए जयपुर और सीएजी स्पो‌र्ट्स बोर्ड जीते

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।