विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएजी स्पोर्टस बोर्ड दिल्ली ने उत्तराखंड इलेवन को 28 रन से हराया

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 25 May 2019 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 08:19 PM (IST)

37वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएजी स्पोर्टस बोर्ड दिल्ली ने उत्तराखंड इलेवन को 28 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

सीएजी स्पोर्टस बोर्ड दिल्ली ने उत्तराखंड इलेवन को 28 रन से हराया
सीएजी स्पोर्टस बोर्ड दिल्ली ने उत्तराखंड इलेवन को 28 रन से हराया

देहरादून, जेएनएन। 37वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएजी स्पोर्टस बोर्ड दिल्ली ने उत्तराखंड इलेवन को 28 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, रेंजर्स मैदान में आरबीआइ मुंबई और आरसीए जयपुर के बीच खेले जाने वाला मुकाबला बारिश के चलते रद हो गया।

तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में चल रहे ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड इलेवन और सीएजी स्पोर्टस बोर्ड दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें उत्तराखंड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए सीएजी स्पोर्टस बोर्ड दिल्ली को आमंत्रित किया। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। 

टीम के लिए अक्षय वाडकर ने 68 व अभिषेक रमन ने 39 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड इलेवन के लिए करन पुंज, गिरीश रतूड़ी व हिमांशु बिष्ट ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड इलेवन की टीम धीमी बल्लेबाजी के चलते निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 141 रन ही बना सकी। 

टीम के लिए सागर रावत ने नाबाद 67, विशाल डंगवाल ने 29 व आदित्य सेठी ने 24 रन बनाए। सीएजी स्पोट्र्स बोर्ड दिल्ली के लिए रजनीश व रमीज ने एक-एक विकेट झटके।

देहरादून टीम चयन 27 से

उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली अंडर-16 डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए देहरादून की टीम का चयन किया जाना है। जिसके लिए ट्रायल 27 व 28 मई को बिंदाल स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में होगा। 

इच्छुक खिलाड़ी सुबह आठ बजे तक ट्रायल स्थल पर पहुंच सकते हैं। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म एक सितंबर 2003 के बाद का होना चाहिए। ट्रायल के लिए जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

आरआर पाल ऐकेडमी ने जीता उद्घाटन मैच

द्वितीय अर्जुन सिंह बिष्ट मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आरआर पाल क्रिकेट ऐकेडमी ने बारू क्रिकेट ऐकेडमी को 29 रन से हराकर जीत से आगाज किया।

आरआर पाल क्रिकेट ऐकेडमी की ओर से दून क्रिकेट ऐकेडमी में शुरू हुए टूर्नामेंट में बारू क्रिकेट ऐकेडमी व आरआर पाल क्रिकेट ऐकेडमी केबीच उद्घाटन मैच खेला गया। पहले खेलते हुए आरआर पाल ऐकेडमी ने निर्धारित 19 ओवर में छह विकेट खोकर 112 रन बनाए। आशीष ने 31, मो.अयान ने नाबाद 30 व आदित्य ने 13 रन बनाए। 

बारू क्रिकेट ऐकेडमी के लिए सचिन ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारू क्रिकेट ऐकेडमी की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। सचिन ने 21, आयुष ने 12 व लव ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। 

इससे पहले मुख्य अतिथि पीसी वर्मा ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के प्रमुख क्रिकेट कोच व अंपायरों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रवि नेगी, मोहन गुसाईं, मनीष गुरुंग, अलंकार गौतम, रामकिशन चमोली, अजय जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप में आरसीए जयपुर और सीएजी स्पो‌र्ट्स बोर्ड जीते

यह भी पढ़ें: चेतन और राहुल के शतक से देना बैंक क्वार्टर फाइनल में

यह भी पढ़ें: टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में राइजिंग स्टार ने विकासनगर वारियर्स को हराया

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।