विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को अब दून मेडिकल कॉलेज में मिल सकेगा उपचार, ईसीएचएस पैनल में शामिल हुआ अस्पताल

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:45 PM (IST)

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल को अब पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के पैनल में शामिल कर लिया गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दून मेडिकल कॉलेज अब ईसीएचएस योजना के तहत विशेषज्ञ उपचार देगा।

  2. पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों को मिलेगा बेहतर चिकित्सा लाभ।

  3. देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों के लाभार्थियों को भी सुविधा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन को अब दून मेडिकल कालेज अस्पताल में विशेषज्ञ उपचार मिलेगा। दून मेडिकल कालेज को पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के पैनल में शामिल कर लिया गया है।

अब ईसीएचएस के पात्र पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित दून मेडिकल कालेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज करा सकेंगे। क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस, देहरादून और दून मेडिकल कालेज के बीच सोमवार को इस संबंध में समझौता हुआ। क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस के निदेशक और मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा. गीता जैन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सरकारी मेडिकल कालेज की विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ

दून मेडिकल कालेज के ईसीएचएस से जुड़ने का फायदा यह होगा कि लाभार्थियों को सरकारी मेडिकल कालेज में उपलब्ध विशेषज्ञ डाक्टरों से इलाज मिल सकेगा।

गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार की सुविधा भी यहां उपलब्ध है। इससे ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए विशेषज्ञ इलाज का एक और विकल्प बढ़ गया है।

दून के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ

इस सुविधा का लाभ देहरादून के साथ आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले ईसीएचएस लाभार्थियों को भी मिल सकेगा। जरूरत पड़ने पर वे दून मेडिकल कालेज की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे इलाज के लिए दूसरे शहरों या अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।

पूर्व सैनिकों के साथ परिवार भी दायरे में

ईसीएचएस के तहत पूर्व सैनिकों के अलावा वीर नारियां और उनके आश्रितों को भी चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। दून मेडिकल कालेज के पैनल में शामिल होने से इन परिवारों के लिए सरकारी क्षेत्र में विशेषज्ञ उपचार का विकल्प बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून हत्याकांड: पति दिव्यांग हुआ तो बदला मीना का दिल, खून से रंगे हाथ, सात साल छोटे प्रेमी संग किया खून

यह भी पढ़ें- देहरादून में मामा के साथ भांजे ने की धोखाधड़ी, कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर ठगे 1.09 करोड़