विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून हत्याकांड: पति दिव्यांग हुआ तो बदला मीना का दिल, खून से रंगे हाथ, सात साल छोटे प्रेमी संग किया खून

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:43 AM (IST)

देहरादून में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी मीना और उसके प्रेमी लल्लन ने मिलकर दिव्यांग पति ...और पढ़ें

प्रेमनगर में हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला व उसका प्रेमी।

प्रेमनगर में हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला व उसका प्रेमी।

HighLights

  1. पत्नी मीना और प्रेमी लल्लन ने दिव्यांग पति की हत्या की।

  2. पति मदन को शराब पिलाकर मांडूवाला जंगल में मारा गया।

  3. लल्लन के फोन में मीना के अश्लील वीडियो भी मिले।

सोबन सिंह गुसांई, देहरादून। पति मदन के दिव्यांग होने के बाद मीना ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसी बीच मीना की जिंदगी में सात साल छोटे लल्लन की एंट्री हुई। बिहार के रहने वाले दोनों एक-दूसरे के गांव के आसपास के रहने वाले हैं। करीब दो-तीन साल पहले शुरू हुआ दोनों का प्रेम प्रसंग धीरे-धीरे गहरा होता चला गया। पति-पत्नी और बच्चों से अलग अपनी जिंदगी बसाने का सपना देखने वाले दोनों के रिश्ते का अंत आखिरकार खूनी वारदात के रूप में हुआ।

दोनों बिहार के रहने वाले हैं

पुलिस के मुताबिक मीना और लल्लन के बीच दो-तीन साल से प्रेम संबंध थे। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और उनके गांव आसपास हैं। इसी पहचान के चलते दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया। बताया जा रहा है कि मीना का पति मदन पहले कहीं आरा मशीन में काम करता था, जहां उसके हाथ की चार उंगलियां व दाएं पैर की एक अंगुली कट गई थी, जिसके कारण वह कुछ प्रतिशत दिव्यांग हो गया।

इसके बाद मदन को काम मिलना कम हो गया और परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगी। इसके बाद मीना और उसके पति के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। इसी दौरान वह लल्लन के करीब आती गई।

लल्लन के प्यार में अंधी हुई मीना, सात साल छोटे लल्लन से बढ़ाई नजदीकी

लल्लन दिल्ली में नौकरी करता था। मीना के साथ रहने और उसके करीब आने के लिए करीब पांच-छह माह पहले वह दिल्ली से देहरादून आ गया। इसके बाद दोनों की मुलाकात और बातचीत लगातार होती रही। दोनों अपने रिश्ते को लेकर इस कदर आगे बढ़ चुके थे कि पति को रास्ते से हटाने की साजिश तक रच डाली।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू लल्लन ने मांडुवाला स्थित हाट से खरीदा था। इसी चाकू से मदन पर हमला किया गया।

बच्चों को मौसी के पास छोड़ बनाई बाहर जाने की योजना

वारदात को अंजाम देने से पहले मीना ने अपने बच्चों को उनकी मौसी के पास छोड़ा। इसके बाद बाद पति को बाहर घूमने के लिए जाने की बात कही। इसी योजना के तहत वह मदन को अपने साथ लेकर निकली। रास्ते में उन्हें लल्लन भी मिला जिसके बाद वह मांडूवाला जंगल की तरफ चले गए। लल्लन अपने साथ शराब की बोतल लेकर आया था और उन्होंने लल्लन को खूब शराब पिलाई।

लल्लन ने जब दोनों के रिश्तों को लेकर बात छेड़ी तो आरोपितों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मीना के दो बच्चे हैं। इनमें एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरे की 11 वर्ष बताई जा रही है। वहीं लल्लन के भी तीन बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, शराब पिलाने के बाद जंगल में उतारा मौत के घाट... दोनों गिरफ्तार

लल्लन के फोन पर थे दोनों के कई अश्लील वीडियो

पुलिस ने दोनों आरोपितों के फोन चेक किए तो लल्लन के फोन में कई अश्लील वीडियो मिले। लल्लन समय-समय पर मीना से वीडियो काल करता था और इसकी स्क्रीन रिकार्ड करता था। बातचीत के दौरान लल्लन अपने गुप्त अंग दिखाता था और मीना को भी गुप्त अंग दिखाने को कहता था, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर देता था।