देहरादून में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
देहरादून के मांडूवाला में एक श्रमिक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर स्थित मांडूवाला में हुए श्रमिक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी मीणा देवी व उसके प्रेमी लल्लन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि मदन निवासी ग्राम बौन गांव जिला सहरसा बिहार उम्र 38 वर्ष वर्तमान निवासी किराएवार मांडूवाला प्रेमनगर की पत्नी का पूर्व प्रेमी उसका पीछा करते हुए 5-6 माह पहले देहरादून आ गया था।
इसके बाद दोनों का मेलजोल बढ़ गया। मदन जब बीच मे आया तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जंगल मे बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
