विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: प्रेमनगर में श्रमिक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल खंगाल रही पुलिस

Published: Sat, 03 Oct 2026 09:36 PM (IST)

देहरादून के प्रेमनगर स्थित मांडूवाला में एक श्रमिक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिसका शव जंगल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर स्थित मांडूवाला में अज्ञात व्यक्ति ने श्रमिक की गले पर चाकू से वार करके हत्या कर दी। हमलावर ने शव को वहीं जंगल में फेंक दिया। श्रमिक जब घर नहीं लौटा तो पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार को श्रमिक का शव डालफिन कालेज क़े पास जंगल में दरेड़ नदी के किनारे मिला। सूचना पर एसपी सिटी शेखर सुयाल, थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी, एसएसआइ संजय रावत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की काल डिटेल खंगाली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली कि डालफिन कालेज के पास जंगल मे दरेड़ नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

शव को खाई से निकालते हुए फारेंसिक तथा फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान मदन निवासी ग्राम बौन गांव जिला सहरसा बिहार उम्र 38 वर्ष वर्तमान निवासी किराएवार मांडूवाला प्रेमनगर के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था।

पुलिस के अनुसार मदन पांच-छह माह पहले ही मांडूवाला में किराए के मकान पर आया था। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। शुक्रवार दोपहर को वह बिना कुछ बताए घर से चला गया, लेकिन रात को लौटकर नहीं आया।

पुलिस को शक है कि कोई आपसी रंजिश के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। काल डिटेल रिकार्ड खंगालने के बाद पुलिस के साथ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

प्रेम प्रसंग का एंगल भी खंगाल रही है पुलिस

हत्या की घटना में पुलिस प्रेम प्रसंग का एंगल भी खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस मृतक के घर सहरसा बिहार में संपर्क किया है। पुलिस को आशंका है कि कोई ऐसा व्यक्ति था जोकि परिवार को जानता था, और योजनाबद्ध तरीके से ही उसने बुलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि घटना में प्रेम प्रसंग का एंगल सबसे अहम लग रहा है। अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि मदन की पुस्तैनी संपति भी इतनी अधिक नहीं है, जिसकी वजह से कोई उसकी हत्या कर सकता है। ऐसे में सीडीआर मंगवाई गई है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून के सहस्त्रधारा में खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने तीन घायलों को बचाया

यह भी पढ़ें- देहरादून के लालतप्पड़ में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल