विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के सहस्त्रधारा में खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने तीन घायलों को बचाया

Published: Sat, 03 Oct 2026 04:19 PM (IST)

देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार तीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सहस्त्रधारा क्षेत्र में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को डायल-112 के माध्यम से थाना राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा में कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने देखा कि कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए, जबकि एक महिला को भी चोटें आई थीं। खाई की गहराई और दुर्गम परिस्थितियों के कारण घायलों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था।

एसडीआरएफ जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के जवानों ने सावधानीपूर्वक खाई में उतरकर तीनों घायलों तक पहुंच बनाई। इसके बाद आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ एक-एक कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों की पहचान मोहन सिंह रावत निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून उनकी पत्नी रिंकी रावत और अमर बहादुर थापा निवासी भाउवाला के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में भाजपा उत्तराखंड की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक, शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें- देहरादून के लालतप्पड़ में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल