विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के लालतप्पड़ में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:51 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 03:18 PM (IST)

देहरादून के डोईवाला में डेंटल कॉलेज के पास स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की बस और एक कार की भीषण टक्कर हो गई।

बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत। जागरण

बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, (डोईवाला) देहरादून। डेंटल कॉलेज के समीप शनिवार कोस्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में अर्टिगा कार सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के सभी एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार में पांच से छह लोग सवार थे, जिनमें दो से तीन की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।