Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर कीर्तन में गुरु के जयकारों से गुंजायमान हुई द्रोणनगरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jan 2022 08:51 PM (IST)

    जागरण संवाददाता देहरादून सिखों के गुरु गोविंद सिंह के 355वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया।

    Hero Image
    नगर कीर्तन में गुरु के जयकारों से गुंजायमान हुई द्रोणनगरी

    जागरण संवाददाता, देहरादून : सिखों के गुरु गोविंद सिंह के 355वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरुवाणी गायन और जो बोले सो निहाल, सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत ने फूलों से सजी पालकी में विराजमान गुरु महाराज को माथा टेक आशीर्वाद लिया। रविवार को गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में कथा कीर्तन के रूप में प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में शुक्रवार को गुरुद्वारा करनपुर में अरदास के बाद सुबह पंज प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन सर्वे चौक, क्वालिटी चौक, घटाघर, पलटन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा। संगत ने गुरु गोविंद सिंह का गुणगान किया। नगर कीर्तन में बैंड की धुनों पर सुंदर पोशाक में सजे बेबे नानकी सेवक जत्थे के बच्चों ने शबद गायन किया। साहिबजादा बाबा अजीत सिंह, अखाड़ा श्री गुरु सिंह सभा, बाबा दीप सिंह अखाड़ा करनपुर, बाबा बंदा सिंह बहादुर अखाड़ा करनपुर की ओर से हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान सिख सेवक जत्थे व भगत पूरन सिंह जत्थे के सदस्य, गुरुद्वारा रेसकोर्स की संगत, श्री गुरु नानक ब्वायज इंटर कालेज व दशमेश अकादमी के छात्र व संगत ने पंक्तिवत चल शबद गायन किए। विभिन्न जगहों पर संगत का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। वहीं स्टाल पर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के महासचिव गुलजार सिंह ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन कर रविवार को प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रेस कोर्स के खुले पंडाल, जबकि रात का कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में होगा। इस मौके पर प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, सेवा सिंह मठारू, सतनाम सिंह, अजीत सिंह, गुरविंदर पाल सिंह सेठी, बलबीर सिंह साहनी, देविंदर सिंह भसीन, राजिंदर सिंह राजा आदि मौजूद रहे।