विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शॉपिंग सीजन में तोहफों की होगी बारिश, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 22 Oct 2018 03:57 PM (IST)

इस त्योहारी सीजन में तोहफों की बरसात हो सकती है। दैनिक जागरण के इस ऑफर का आप भी लाभ उठा सकते हैं।

इस शॉपिंग सीजन में तोहफों की होगी बारिश, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
इस शॉपिंग सीजन में तोहफों की होगी बारिश, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

देहरादून, [जेएनएन]: करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली का त्योहार करीब है। बाजारों में शॉपिंग की शुरुआत हो चुकी है। त्योहार के इस मौसम में दैनिक जागरण आपके लिए लेकर आया है द ग्रेट इंडियन शॉपिंग उत्सव। इसमें आप शॉपिंग करने पर जीत सकते हैं शानदार इनाम। आपके राज्य और शहर में अब तक का यह सबसे बड़ा उत्सव और योजना है। 

चार राज्यों के 21 शहरों में यह योजना 45 दिनों तक चलेगी। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपके शहर को भी इसमें शामिल किया गया है। जो रीटेल स्टोर्स, दुकानें इस योजना में शामिल हैं, उनके यहां शॉपिंग करने पर ग्राहकों को बस एक कूपन भरकर वहां लगे एक्रेलिक बॉक्स में डालना होगा। आप उन भाग्यशाली लोगों में हो सकते हैं, जिन्हें मिलेंगे बेहद आकर्षक इनाम। 

साथ ही जिस दुकान के ग्राहक का इनाम ड्रॉ में निकलेगा, उस दुकान को मिलेगी ऐसी पब्लिसिटी जैसी पहले कभी नहीं हुई होगी। साथ ही मेगा ड्रॉ में वे जीत सकते हैं विदेश यात्रा का टिकट। 

रीटेलर्स के पास है मौका 

रीटेलर्स अब भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिसके  बाद उन्हें आकर्षक किट उपहार में मिलेगी। जिसमें होंगे-100 कूपन, 20 डैंग्लर्स, 10 पोस्टर, एक एक्रेलिक कूपन बॉक्स, दो टेंट कार्ड। इनसे आप सजाएंगे अपनी दुकान और आकर्षित करेंगे ग्राहकों को। 

रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 हजार 

यहां करें संपर्क- दुकानदार इस योजना का हिस्सा बनने के लिए दैनिक जागरण कार्यालय, पटेल नगर में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8826114492 पर संपर्क कर सकते हैं। 

खरीददारी करें, इनाम पाएं 

योजना में शामिल दुकानों से खरीददारी पर ग्राहक कूपन भरकर एक्रेलिक बॉक्स में डालेंगे और हर 15 दिन में निकलेगा लकी ड्रॉ और उसके बाद मेगा ड्रॉ। विजेताओं को करोड़ों के आकर्षक उपहार मिलेंगे। बस आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खरीददारी कर कूपन भरना है। एक लकी कूपन आपको बना सकता है कार, बाइक, सोने का नेकलेस, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव और मोबाइल फोन का मालिक। 

यह  भी पढ़ें: करवाचौथ पर ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए इसबार क्या है खास 

यह भी पढ़ें: देवी का मुख पूरब की ओर, फिर भी मंदिर का नाम दक्षिण काली

यह भी पढ़ें: इस देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए जाना पड़ता है गुफा से होकर, जानिए