विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर उत्तराखंड के पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:59 PM (IST)

दीपावली पर उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि देहरादून सहित मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली के दिन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम में संभावित बदलाव के बीच पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। इससे सुबह और देर शाम के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने दीपावली पर पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए सतर्क रहने का संकेत दिया है।

शनिवार को प्रदेशभर में मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिला। सुबह से ही अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

इसके चलते दिन के समय गर्मी का अहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। खासकर ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के उतार-चढ़ाव का असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत मामले में पुराना केस खोलने में हैं कई कानूनी चुनौतियां, विशेषज्ञों ने दी जानकारी

यह भी पढ़ें- भाजपा 23 साल पुराने जेनी प्रकरण को जानबूझकर उछाल रही: गणेश गोदियाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।