विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर खानपान का रखें ध्यान, पाचन संबंधी समस्याओं से बचें, इन बातों का रखें ध्यान

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:14 PM (IST)

दीपावली के उल्लास में खानपान की लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञ ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। रोशनी का पर्व दीपावली के इस उल्लास में यह जरूरी है कि सेहत का भी ख्याल रखा जाए। खानपान में लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में त्योहार मनाने के साथ ही सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है।

ऐसा न हो कि त्योहार की खुशी में लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते कहीं तबीयत बिगड़ जाए। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की डाटीशियन ऋचा कुकरेती के अनुसार, दीपावली पर मौसम में भी काफी हद तक बदलाव आ जाता है, जिस कारण जल्दी से अथवा बहुत अधिक प्यास नहीं लगती।

लेकिन, त्योहार के इस अवसर पर शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। खाद्य अथवा पेय पदार्थों का चयन करते समय भी स्वस्थ विकल्प को ही प्राथमिकता दें। कई बार खुशी में इतना खा लेते हैं कि बाद में अपच आदि की परेशानी होने लगती है।

इसलिए इस पर ध्यान देना जरूरी है। डायटीशियन दीपशिखा गर्ग के अनुसार, दीपावली के दौरान तले हुए, मसालेदार भोजन और मिठाइयों का इस्तेमाल बढ़ जाता है, जिससे पाचन-तंत्र से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। पेट की अंदरूनी सतह पर सूजन आ जाती है, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है।

अधिक मात्रा में मिठाइयां खाने से पेट दर्द व लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है। कई तरह की चीजें एक साथ खाने से पेट में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में त्योहारों के लिए पुलिस का यातायात प्लान जारी, सात से 11 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू और गलत पार्किंग पर होगा जुर्माना

यह भी पढ़ें- देहरादून में त्योहारों पर उमड़ी भीड़, पूर्वांचल के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, बरेली के लिए दो अतिरिक्त बसें संचालित, जानें इनका समय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।