देहरादून में त्योहारों पर उमड़ी भीड़, पूर्वांचल के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, बरेली के लिए दो अतिरिक्त बसें संचालित, जानें इनका समय
देहरादून से दीपावली, भाई दूज और छठ त्योहार के लिए घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। रेलवे ...और पढ़ें

देहरादून रेलवे स्टेशन पर दीपावली पर घर जाने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून से दीपावली, भाई दूज, छठ त्योहार के लिए घर जाने वाले यात्रियों से ट्रेन
और बसें पैक होकर रवाना हुई। रेलवे ने मुजफ्फरपुर के लिए दो ट्रेनें संचालित की। दोपहर 1:45 बजे 16 कोच की विशेष ट्रेन का संचालन किया गया।
जबकि शनिवार को मुजफ्फरपुर के लिए संचालित की जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस को निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे रवाना किया गया। उधर उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने बरेली के लिए पांच बसें संचालित की। जबकि सामान्य दिनों में तीन बसें संचालित की जाती है।
शनिवार को रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ गई। विशेष ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर -5 पर लगते ही रेलवे पुलिस और जीआरपी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। जनरल कोच में सीट पर बैठने के लिए यात्रियों ने तमाम हथकंडे अपनाए।
बच्चों को खिड़की के रास्त सीट पर बैठाया गया। सुरक्षा कर्मियों को इस दौरान सख्ती से पेश आना पड़ा। लेकिन उसके बाद भी स्टेशन पर भीड़ कम नहीं हुई। तकरीबन पौने दो बजे राप्ती गंगा एक्सप्रेस के प्लेट फार्म नंबर -3 पर लगते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ गई।
दून स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को बाहर निकलने की जगह तक नहीं मिली। यात्रियों ने ट्रेने के रुकते ही जनरल कोच में चढ़ना शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया।
वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ग्रामीण डिपो उप महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया बरेली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। जबकि देहरादून -दिल्ली रूटों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फेरे लगाए गए। इसके अलावा आनलाइन बसों के टिकट फुल हो गए थे। उनको उसी क्रम में रवाना किया गया। देर रात जरूरत पड़ने पर विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।