देहरादून में त्योहारों के लिए पुलिस का यातायात प्लान जारी, सात से 11 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू और गलत पार्किंग पर होगा जुर्माना
पुलिस ने देहरादून में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के लिए 7 से 11 नवंबर तक का यातायात प्लान जारी ...और पढ़ें

फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। ये प्लान सात नवंबर से 11 नवंबर तक जारी रहेगा। यातायात का दबाव होने पर पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार और पीपल मंडी आदि स्थानों पर केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे। पुलिस ने अन्य पार्किंग के लिए भी कई जगह काम्प्लेक्स के बेसमेंट खुलवाने के लिए नोटिस दिए है।
सहस्त्रधारा, रायपुर रोड, राजपुर रोड, सुभाष रोड और डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए काबुल हाउस, मंगला देवी इंटर कालेज परिसर, कनक चौक के पास मल्टीस्टोरी पार्किंग, घंटाघर के पास एमडीडीए काम्प्लेक्स में पार्किंग होगी।
चकराता रोड, जीएमएस रोड, गढ़ी कैंट क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए बिंदाल स्थित जनपथ काम्प्लेक्स, रेंजर्स ग्राउंड में पार्किंग रहेगी। रिस्पना पुल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी रेंजर्स ग्राउंड, तहसील चौक के पास दरबार साहिब, राजीव गांधी काम्प्लेक्स में पार्किंग होगी।
इसके अलावा सहारनपुर चौक, कांवली रोड से आने वाले वाहनों के लिए द्रोण होटल के पास पुराना बस अड्डा, पुलिस कार्यालय, नगर निगम परिसर में पार्किंग होगी। पलटन बाजार जाने के लिए दो पहिया वाहन चालक गांधी इंटर कालेज, और सीएनआइ स्कूल में पार्क कर सकेंगे।
गलत पार्किंग करने वालों के लिए छह ट्रैफिक क्रेन भी तैनात की गई है। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा 29 एनएनपीआर, 105 आरएलवीडी और नौ एसवीडीएस कैमरों से निगरानी होगी।
इसके लिए एक डीएसपी, चार यातायात निरीक्षक,15 यातायात उप निरीक्षक, 60 कांस्टेबल, 80 ट्रेनी कांस्टेबल और 10 सीपीयू मोबाइल टीम तैनात रहेगी।
बाजार में जाने वालों के लिए यहां पार्किंग
धर्मपुर बाजार में आने वालों के लिए रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग में जगह रहेगी।
नेहरू कालोनी क्षेत्र में आने वालों के लिए जीएसटी आफिस के दाएं-बाएं लिंक रोड पर पार्किंग रहेगी।
प्रेमनगर बाजार में आने वालों के लिए दशहरा ग्राउंड में पार्किंग रहेगी।
रायपुर शिव मंदिर बाजार में आने वालों के लिए मालदेवता रोड में पार्किंग रहेगी।
इन जगहों से जाएंगे विक्रम
-राजपुर रोड से ओरिएंट चौक तक आने वाले एक नंबर के विक्रम को ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, सुभाष रोड और बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर भेजा जाएगा।
-रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले दो नंबर के विक्रम को सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजा जाएगा।
-रिस्पना की ओर से आने वाले रूट नंबर तीन के विक्रम रिची-रिच तिराहे से आइजी कट, दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।
-रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम केवल तहसील चौक तक आ सकेंगे।
-राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसों को केवल ओरिएंट चौक तक भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने बढ़ाया सीएम धामी का कद, देहरादून में भाजपा की उपलब्धियों पर लगी मुहर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।