Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैरसैंण को राजधानी बनाने की भाजपा-कांग्रेस में नहीं इच्छाशक्ति

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 13 Dec 2017 07:54 PM (IST)

    उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि गैरसैंण के नाम पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही जनता को छला है। राजधानी के मुद्दे को ले ...और पढ़ें

    Hero Image
    गैरसैंण को राजधानी बनाने की भाजपा-कांग्रेस में नहीं इच्छाशक्ति

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का कहना है कि गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने की इच्छाशक्ति न पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में थी और न वर्तमान भाजपा सरकार में है। इन दोनों पार्टियों ने बारी-बारी सत्ता पर काबिज होकर गैरसैंण के नाम पर जनता को छला है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेडी आंदोलन तेज करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कचहरी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भट्ट ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र को सिर्फ दो दिन में समेटकर सरकार और विपक्ष ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ भाजपा सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कर रही है, वहीं सत्र शीतकालीन आयोजित किया जा रहा है। 

    भट्ट ने कहा कि गैरसैंण को पूर्णकालिक राजधानी घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने और भाजपा-कांग्रेस की पोल खोलने के लिए गांव बसाओ-राज्य बचाओ अभियान चलाकर जनता के बीच जाएंगे। इसके लिए प्रदेश को तीन मंडलों में बांटा गया है। 

    उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करने के क्रम में उक्रांद (डेमोक्रेटिक) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पीडी कोठियाल अपने अन्य साथियों के साथ दल में शामिल हो गए हैं। प्रेस वार्ता में उक्रांद के संरक्षक बीडी रतूड़ी, केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: अजय भट्ट बोले, अपना जमाना याद करें हरीश रावत

    यह भी पढ़ें: दुकानों में घपलों के लिए पूर्व सीएम भी जिम्मेदार: चैंपियन

    यह भी पढ़ें: हार्इकमान ने चाहा तो लड़ूंगा लोकसभा चुनाव: तीरथ सिंह