विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार्इकमान ने चाहा तो लड़ूूंगा लोकसभा चुनाव: तीरथ सिंह

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 11 Dec 2017 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 11:10 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का कहना है कि गुजरात चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। क्योंकि लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है।

हार्इकमान ने चाहा तो लड़ूूंगा लोकसभा चुनाव: तीरथ सिंह
हार्इकमान ने चाहा तो लड़ूूंगा लोकसभा चुनाव: तीरथ सिंह

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का कहना है कि गुजरात चुनाव में भाजपा एक तिहाई बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है। 

रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह ने कहा कि भाजपा का नारा बूथ जीतो देश जीतो के तहत पूरे देश में भाजपा सत्ता पर काबिज हो रही है। जनता सरकार पर विश्वास कर रही है और सरकार भी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है। उनका कहना है कि पंचायतों में भी बूथ तक मजबूती से कार्य किया जाएगा। जिससे पार्टी मजबूत होगी। 

वहीं 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी आदेश करेगी तो पौड़ी लोकसभा से जनता के बीच जाने के लिये कोई मनाही नहीं है।  

यह भी पढ़ें: गैरसैंण सत्र को लेकर सीएम पर हमलावर हुए पूर्व सीएम रावत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दो राजधानी का पुरजोर विरोध करूंगा: किशोर

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वादा जल्द होगा पूरा