Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिशा सूचक बोर्ड हुआ सही, अब नहीं भटकेंगे यात्री

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 18 Dec 2021 07:34 PM (IST)

    गलत दिशा सूचक बोर्ड से यात्रियों के गुमराह होने संबंधित समाचार को दैनिक जागरण में प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के बाद विभाग ने इसका संज्ञान लिया।

    Hero Image
    दिशा सूचक बोर्ड हुआ सही, अब नहीं भटकेंगे यात्री

    संवाद सहयोगी, डोईवाला : गलत दिशा सूचक बोर्ड से यात्रियों के गुमराह होने संबंधित समाचार को दैनिक जागरण में प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के बाद विभाग ने इसका संज्ञान लिया। शनिवार को विभाग ने इस बोर्ड को सही करवा दिया। जिससे यात्रियों को अब सही जानकारी मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदित हो कि डोईवाला ऋषिकेश सड़क मार्ग पर भानियावाला के पास लगे गलत दिशा सूचक बोर्ड से बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी। बोर्ड पर देहरादून व ऋषिकेश एक ही दिशा में दर्शाया गया था। वही देहरादून से 6 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की दूरी दर्शाई गई थी। गलत दिशा की ओर निशान प्रदर्शित होने से बाहर से आने वाले यात्री मार्ग भटक रहे थे और ऋषिकेश जाने वाले यात्री देहरादून की ओर जा रहे थे। कई यात्रियों को टोल टैक्स कटवाने के बाद मालूम चलता था कि वह गलत दिशा में आ गए है। जिससे उनके समय की बर्बादी हो रही थी तो वही धन भी अधिक खर्च हो रहा था। इसको लेकर दैनिक जागरण में आठ दिसंबर के अंक में ''गलत दिशा सूचक बोर्ड के कारण परेशान हो रहे यात्री'' शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया गया था। इस समाचार का संज्ञान लेकर शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बोर्ड को सही करवा दिया। जिसके बाद अब यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी होगी और वह सही मार्ग व दिशा ेमें यात्रा कर पाएंगे। तो वहीं सामाजिक कार्यकत्र्ता अमित कुमार एवं छात्र नेता सावन राठौर ने जनहित का का मामला उठाने व उसका निदान करवाने पर दैनिक जागरण का आभार जताया।

    comedy show banner
    comedy show banner