विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनंजय और महिमा नेगी ने जीता मिस्टर एंड मिस देहरादून का खिताब

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 11 Apr 2021 04:43 PM (IST)

हिमालयन बज की ओर से आयोजित मिस्‍टर एडं मिस देहरादून का खिताब धनंजय चौहन व महिमा नेगी ने जीता। इसके ...और पढ़ें

हिमालयन बज की ओर से आयोजित मिस्‍टर एडं मिस देहरादून का खिताब धनंजय चौहन व महिमा नेगी ने जीता।
हिमालयन बज की ओर से आयोजित मिस्‍टर एडं मिस देहरादून का खिताब धनंजय चौहन व महिमा नेगी ने जीता।

जागरण संवाददाता, देहरादून: हिमालयन बज की ओर से आयोजित मिस्‍टर एडं मिस देहरादून का खिताब धनंजय चौहन व महिमा नेगी ने जीता। इसके साथ ही कई प्रतिभागियों को विभिन्‍न टाइटल पर कब्‍जा किया। आइएसबीटी स्थित एक रिसॉर्ट में 'देहरादून फैशन फेस्ट’आयोजित किया गया। जिसके तहत मिस्‍टर एंड मिस देहरादून प्रतियोगिता में दून के प्रतिभागियों ने उत्‍साह के साथ भाग लिया।

जिसमें मिस्टर देहरादून का खिताब धनंजय चौहान जबकि महिमा नेगी को मिस देहरादून के खिताब से सम्मानित किया गया। अभिषेक रावत और बीना कुमारी क्रमशः फर्स्ट रनर-अप रहे। जबकि लक्ष्य जैन और उपासना बिष्ट को क्रमशः सेकंड रनर-अप का टाइटल दिया गया। दिव्या राणा और स्नेहा भंडारी मिस गढ़वाल और मिस कुमाऊं रहे। फैशन पेजेंट के जूरी मेंबर्स के रूप में मिस्टर अर्थ 2017 अभिषेक कपूर, सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिश गणेश व्यास, और मॉडल ट्विंकल थापा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आगामी डिजाइनरों द्वारा फैशन शो और ब्यूटी पेजेंट रहा। शो के दौरान मॉडल्स द्वारा डिज़ाइनर लेबल गौरवेश, अभिषेक कपूर, मनु आहूजा के कलेक्शंस को रैंप वाक के ज़रिए प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh 2021: सोमवती अमावस्या पर शाही जुलूस का बदला गया रास्ता, कुछ इस तरह की हैं तैयारियां

 फेस्टिवल को लेकर आयोजक गौरवेश्वर सिंह ने कहा कि देहरादून फैशन फेस्ट का मुख्य उद्देश्य प्रख्यात व नए फैशन डिजाइनरों को फैशन उत्साही दर्शकों के सामने अपने कलेक्शंस प्रस्‍तुत करने का एक मंच प्रदान करना है। यह अनूठा अवसर न केवल उभरते हुए प्रतिभाशाली डिजाइनरों को अपने संग्रह की प्रस्तुति देने में मदद करता है, बल्कि उन्हें बाजार में अपनी पहचान बनाने का मौका भी प्रदान करता है। इस मौके पर प्रत्यूष पांडे, मानस शर्मा, वैशाली वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- घातक हो सकते हैं आपके खर्राटे, जानिए क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें