उत्तराखंड में जल्द बढ़ेगा अतिथि शिक्षकों का वेतन, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिया आश्वासन
अतिथि शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर वेतन वृद्धि और सेवा सुरक्षा का ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक भट्ट और पूर्व महामंत्री दौलत जगूड़ी ने शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने अतिथि शिक्षकों के वेतन वृद्धि और सेवा सुरक्षा का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी सकारात्मक रुख दिखाया।
अभिषेक भट्ट ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही स्काउट एवं गाइड्स का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान अतिथि शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों से भी अवगत कराया गया।
भट्ट ने बताया कि प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2015 से अतिथि शिक्षक एलटी और प्रवक्ता पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें कम मानदेय में काम करना पड़ रहा है। कई जनपदों में दीपावली पर भी समय से वेतन नहीं मिला और उन्हें बोनस का लाभ भी नहीं दिया गया।
उन्होंने बताया कि 40 हजार रुपये मानदेय का प्रस्ताव पिछले दो वर्ष से निदेशालय की ओर से शासन को भेजा जा रहा है, लेकिन अभी तक निर्णय नहीं हुआ है। 11 वर्ष की सेवा के बाद भी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होने से अतिथि शिक्षक चिंतित हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी लंबी सेवाओं को देखते हुए जल्द उचित निर्णय लेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।