Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhami Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के बीच दिल्ली तक दौड़ लगा रहे नेता, पार्टी हाईकमान लेगी फैसला

    देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दिया कि भाजपा हाईकमान जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी जिससे मंत्रिमंडल में रिक्त पदों को भरने की संभावना बढ़ गई है। मार्च 2022 से अब तक पाँच पद खाली हैं और विधायकों की दिल्ली तक की दौड़ इस विस्तार से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही इस पर निर्णय लेगा।

    By Vikas gusain Edited By: Ashish Mishra Updated: Wed, 27 Aug 2025 09:43 AM (IST)
    Hero Image
    उत्तराखंड में पार्टी हाईकमान के निर्णय के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। धामी मंत्रिमंडल में रिक्त स्थानों को शीघ्र भरे जाने की संभावनाएं बलवती हुई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत देते हुए कहा कि भाजपा हाईकमान के निर्णय के अनुसार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री धामी ने मार्च 2022 में जब शपथ ली थी, तब मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त रखे गए थे। बाद में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के कारण एक और मंत्री पद रिक्त हो गया।

    इसके अलावा इसी वर्ष कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद रिक्त मंत्री पदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद इन पदों को भरे जाने के दृष्टिगत मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर है।

    भाजपा विधायकों की देहरादून से लेकर दिल्ली तक की दौड़ को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा विधायक लगातार ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को रामनगर क्षेत्र के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, घनसाली क्षेत्र के विधायक शक्तिलाल शाह और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में अलग-अलग मुलाकात की।

    इस दौरान सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की गई। इससे पहले भी कई विधायक मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। यही नहीं, मंत्रिमंडल में स्थान पाने के इच्छुक विधायक दिल्ली दौड़ भी लगा रहे हैं।

    हालांकि, इन दिनों विधायकों की इस दौड़-भाग को मंत्रिमंडल में स्थान पाने की जुगत से जोड़कर देखा जा रहा है। यह बात अलग है कि पार्टी कब और किस विधायक को मंत्री बनाएगी व किसे नहीं, यह अभी भविष्य के गर्त में है।

    इस पर निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार जल होगा। पार्टी हाईकमान इस संबंध में तय समय के अनुसार निर्णय लेगा।