Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रग्रहण के दौरान भवन श्री कलिका माता समिति में भक्तों ने किया यज्ञ, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM (IST)

    आज चंद्र ग्रहण के दौरान देहरादून के श्री कलिका माता समिति में भक्त यज्ञ कर रहे हैं। ग्रहण के समय कई मंदिरों के कपाट बंद रहे और भक्तों ने घरों पर पूजा-पाठ किया। इस दौरान नकारात्मक जगहों से बचने वाद-विवाद से दूर रहने और तामसिक चीजों का सेवन न करने की सलाह दी गई।

    Hero Image
    चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिरों में हो रहे हैं यज्ञ। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, देहरादून। देशभर में चंद्र ग्रहण के दौरान लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। इस दौरान कई मंदिर में भी यज्ञ पूजन किया जा रहा है। वहीं, ग्रहण के दौरान देहरादून के श्री कलिका माता समिति में भक्त समाज यज्ञ कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं ग्रहण के दौरान कई मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। ग्रहण के समय भक्त अपने घरों पर भी पूजा-पाठ कर रहे हैं।

    इस दौरान कई बातों का पालन करना जरूरी होता है।

    • चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक जगहों पर जाने से बचें।
    • वाद-विवाद से दूर रहें।
    • तामसिक चीजों का सेवन न करें।
    • शराब का सेवन न करें।
    • किसी को कटु शब्द न बोलें।
    • किसी से द्वेष भावना न रखें।
    • मूर्ति स्पर्श न करें।
    • बड़ों का अपमान न करें।
    • धारदार चीजों से दूर रहें।

    कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण?

    वैदिक पंचांग के अनुसार, देर रात 09 बजकर 58 मिनट से साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुरू होगा और देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। इस समय सूतक भी खत्म होगा। वहीं, ग्रहण से पहले यानी 09 बजकर 57 मिनट तक आप भोजन कर सकते हैं। इसके बाद खानपान न करें।

    comedy show banner
    comedy show banner