Delhi-Doon Expressway Accident: दून से सहारनपुर तक हादसे का शोर, चार जिदंगी हुई खामोश
देहरादून के मोहब्बेवाला में हुए भीषण सड़क हादसे में सहारनपुर के एक परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ...और पढ़ें

सहारनपुर से शुरू हुआ सफर, रास्ते में ही उजड़ गया परिवार. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
वत्सल गुप्ता, देहरादून। मोहब्बेवाला में हुए हादसे का शोर राजधानी देहरादून से लेकर यूपी के सहारनपुर तक गूंज पड़ा। सहारनपुर से सफर शुरू हुआ, लेकिन रास्ते में पलभर में हादसे में एक परिवार उजड़ गया।
हादसे के बाद दून से लेकर सहारनपुर तक शोक की लहर दौड़ पड़ी। हादसा इतना भयावक था कि हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। इंटरनेट मीडिया पर भी हादसे की खबरे देखकर हर कोई इसकी चर्चा करने लगा।
बुधवार को दून आ रहे सहारनपुर निवासी परिवार की मोहब्बेवाला में ही हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर से शुरू हुआ उनका सफर दून आकर पूरा होना था, लेकिन रास्ते में ही हादसे ने उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
मोहब्बेवाला आते-आते ही उनकी जिंदगी एक हादसे ने खत्म कर दी और पीछे एक मासूम को छोड़ दिया। हादसे का शोर कुछ देर में ही दून और सहारनपुर में गूंजने लगा। जिसने भी हादसे की खबर सुनी, वही दुख जताने लगा। घटनास्थल पर शवों को देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
अचानक आई धमाके की आवाज
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा हुआ तो अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो सड़क पर कार के उपर कंटेनर पलटा दिखा। हादसे के बाद मौके पर घरों की छतों पर भी लोग चढ़कर देखने लगे। मौके पर इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि पुलिस को मशक्कत कर लोगों को हटाना पड़ा।
कही रंबल स्ट्रीप से तो नहीं हुआ हादसा...
मोहब्बेवाला में हादसे की आशंका रंबल स्ट्रीप से मानी जा रही है। जिस जगह हादसा हुआ उसके 20 मीटर के दायरे में ही रंबल स्ट्रीप लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कही ट्रक तेज रफ्तार में आया और रंबल स्ट्रीप से गुजरते अनियंत्रित हो गया। स्थानीय लोगों ने भी रंबल स्ट्रीप से के कारण हादसा होने पर सवाल उठाए है। ये भी माना जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।