विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में कार पर पलटा ट्रक... चार की मौत, बच्चा सुरक्षित

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 04 Nov 2026 04:20 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 05:30 PM (IST)

देहरादून के मोहब्बेवाला में एक कार पर ट्रक गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों के ...और पढ़ें

सभी फोटो जागरण।

सभी फोटो जागरण।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास बुधवार शाम भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत की सूचना है।

बच्चे को सुरक्षित निकाला

हादसे में एक परिवार के तीन लोग और एक चालक की मौत हुई है। बुजुर्ग और उनके बेटे व पत्नी की मौत हुई है। जबकि बच्चे को सकुशल बचाया गया है। एक चालक इनके साथ था, जिसकी मौत हुई है। परिवार सहारनपुर का रहने वाला है, इनका घर देहरादून में भी है। सभी सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे। 

Untitled-15 copy

वाहन को कटर से काटा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ समेत कई बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कार बुरी तरह पिचक जाने के कारण उसमें फंसे लोगों के शव निकालने के लिए वाहन को कटर से काटा गया। 

Untitled-10 copy

वाहन में सवार

1. मिश्रेष कपूर 38 वर्ष - मृतक

2. ⁠निशा आनंद कपूर 38 वर्ष (पत्नी)- मृतक

3. किरण कपूर 63 वर्ष (मां) - मृतक

4. नीरज (चालक) - मृतक

5माहेर कपूर 6 वर्ष (पुत्र) - घायल

कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार

हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मौके पर भारी भीड़ जुटने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस यातायात सुचारू कराने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। मोहब्बेवाला क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना को अब तक के सबसे भीषण सड़क हादसों में से एक बताया जा रहा है।

Untitled-17 copy

हादसे के बाद यातायात सुचारू किया गया। वाहन से यूरिया से भरे कट्टे निकाले गए। क्रेन भी ट्रक को हिला नहीं पा रही थी। सड़क के दोनों और कई किलोमीटर तक जाम लग गया। एक लेन एक्सप्रेसवे पर डाट काली मंदिर तक पहुंच चुकी थी।

यह भी पढ़ें- देहरादून के मोहब्बेवाला में फिर हुआ ट्रक हादसा, सड़क सुरक्षा पर सवाल

यह भी पढ़ें- देहरादून का मोहब्बेवाला बना हादसों का स्पॉट, अब संकटमोचन हनुमान दूर करेंगे संकट!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।