Delhi-Doon Expressway Accident: पहले कंटेनर हटाने में आई दिक्कत, फिर जिंदगी बचाने को मशक्कत
देहरादून के मोहब्बेवाला में दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर एक कार पर कंटेनर पलटने से भीषण हादसा हुआ। रेस्क्यू टीम को कंटेनर ...और पढ़ें

कंटेनर हटाते समय आई दिक्कत, वजन कम कर फिर हुआ प्रयास. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। मोहब्बेवाला में जिस समय हादसा हुआ, उस समय तक कार सवारों समेत कुछ पता नहीं था। केवल तीन से चार लोगों के दबे होने की चर्चाए चलती रही। कंटेनर कार के ऊपर पलटा हुआ था तो स्थिति कुछ साफ नहीं थी। सबसे पहले कंटेनर को हटाने की मशक्कत शुरू हुई।
रेस्क्यू टीम पहुंची और दो क्रेन से कंटेनर को हटाना शुरू हुआ, लेकिन 20 मिनट से ज्यादा तक कंटेनर नहीं हटाया जा सका। कंटेनर हटाते समय क्रेन की लिफ्टिंग वायर भी टूट गई। इसके बाद यूरिया के कट्टे निकालकर वजन कम कर फिर प्रयास शुरू हुआ तो कंटेनर को हटाया गया। इसके बाद कार को काटकर शव निकाले गए।
दरअसल, हादसे के समय कार में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास शुरू हुआ, लेकिन टीम के सामने रेस्क्यू में कई दिक्कत आई। सबसे पहले कंटेनर ही नहीं हटाया जा सका। क्रेन जिस समय कंटेनर को हटा रही थी तो लिफ्टिंग वायर टूट गई तो कंटेनर के वजन को कम करने का प्रयास किया गया।
कंटेनर नहीं हट सका तो यूरिया के कट्टे निकाले गए। इसके बाद क्रेन की मदद से कंटेनर को फिर उठाना शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर को हटाया जा सका। इसके बाद टीमों ने तीन कटर से कार को काटना शुरू किया। कार में दबे लोगों के चलते कार को भी काफी संभलकर काटना पड़ा। एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया।
मासूम के निकलते ही राहत, फिर गम में डूबे चेहरे
पुलिस ने जैसे ही कार को कटर से काटा तो एक छह वर्षीय मासूम को सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये देखते ही घटनास्थल पर भी लोगों ने राहत महसूस की। सबको लगा की कार में सवार लोग सुरक्षित है। इसके कुछ ही देर बाद जब महिला का शव निकाला गया तो चेहरे गम में डूबने लगे। इसके बाद चार शव निकलते गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भी मातम पसर गया।
शव निकालते बनाने लगे वीडियो, लगाई रोक
घटनास्थल पर हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। रेस्क्यू चलता रहा और लोग भी वीडिया बनाने लगे। जैसे ही कार को काटकर शव बाहर निकाले जा रहे थे तभी लोग वीडियो बनाने लगे। इसपर पुलिसकर्मी समेत हर कोई नाराजगी जताने लगा। पुलिस अधिकारियों ने सख्ती कर सभी के फोन बंद कराए और वीडियो न बनाने की नसीहत दी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।