विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi-Doon Expressway Accident: मां-बाप का उठा साया, मम्मी और दादी के शव के बीच चीखता रहा मासूम

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:12 AM (IST)

देहरादून के मोहब्बेवाला में हुए दर्दनाक हादसे में छह साल का मासूम माहेर चमत्कारिक रूप से बच गया, जबकि उसके माता-पिता और दादी की मौत हो गई।

मां और दादी के शव के बीच चीखता रहा मासूम। जागरण

मां और दादी के शव के बीच चीखता रहा मासूम। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

वत्सल गुप्ता, देहरादून। मोहब्बेवाला में हुए दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम माहेर मौत के मुहाने से तो लौट आया, लेकिन उसके सिर से मां-बाप का साया उठ गया।

मासूम का कार से सुरक्षित बाहर निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। हादसे के बाद मासूम कार में पिछली सीट पर मां और दादी के शवों के बीच चीखता रहा। रोते-बिलखते मासूम को कार से बाहर निकाला गया।

बुधवार को सहारनपुर से अपने माता-पिता और दादी के साथ मासूम माहेर भी हंसता हुआ दून आ रहा था। किसी को तनिक भी आभास नहीं था एक हादसा एक झटके में ही चार जिंदगी लील जाएगा। कंटेनर कार के ऊपर पलटा तो चार जिंदगियां खत्म हो गई।एक मासूम कार में ही शवों के बीच चीखता रहा।

पिछली सीट पर मां और दादी के साथ बैठा था माहेर 

दरअसल, मासूम माहेर कार में पिछली सीट पर अपनी मां और दादी के साथ बैठा था और उसके पिता आगे की सीट भी बैठे थे। हादसा हुआ तो पीछे की सीट पर उसकी मां और दादी की दर्दनाक मौत हो गई। इनके शव के बीच मासूम भी चीखता-चिल्लाता बैठा रहा। आंखों में आंसू थे, लेकिन मासूम को कुछ पता नहीं चल रहा था।

एक घंटे से ज्यादा तक मासूम कार में नीचे बैठा रहा। अंधेरा और शांत अपनों के बीच मासूम की आंखों में आंसू निकल रहे थे। रेस्क्यू टीम ने कार से बच्चे को जब सुरक्षित निकाला तो आंखों में आंसू और चिल्लाते मासूम को खोद में उठाकर पहले अस्पताल भेजा गया।

खत्म हुई चार जिंदगी, लड़ता रहा मासूम

मोहब्बेवाला में हुए हादसे ने एक झटके में चार जिंदगी एक साथ खत्म हो गई। उनके बीच ही मासूम भी लड़ता रहा। कार की छत नीचे से चिपक चुकी थी। इसके बीच मासूम भी नीचे ही बैठा रहा। चार शवों के बीच मासूम के निकलने पर हर कोई चमत्कार बताने लगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में कार पर पलटा ट्रक... चार की मौत, बच्चा सुरक्षित

यह भी पढ़ें- Delhi-Doon Expressway Accident: घर में गूंजनी थी किलकारी, दीवाली से पहले बुझे चिराग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।